सीतापुर में गन्ने के खेत में बेसुध मिली महिला:घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती


सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला गन्ने के खेत में बेसुध हालत में पड़ी मिली। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मौलिक सूचना पुलिस को देखकर घायल अवस्था में महिला को तत्काल ने तत्काल और एंबुलेंस की मदद से महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर से कलनापुर स्थित मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह गन्ने के खेत तक कैसे पहुंची और वहां किस परिस्थिति में बेसुध हुई, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है। खेत में महिला के पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। सीएचसी तंबौर में चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया। इसी दौरान थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय भी अस्पताल पहुंचे और महिला से घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया। हालांकि, महिला की हालत गंभीर होने के कारण वह फिलहाल पुलिस को घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस अब महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने और उसके बयान के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। महिला के चिकित्सकीय परीक्षण के साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह मंदिर जाने के दौरान गन्ने के खेत तक कैसे पहुंची और उसके साथ रास्ते में कोई घटना हुई या नहीं। फिलहाल महिला का उपचार सीएचसी तंबौर में चल रहा है। पुलिस जांच और महिला के बयान के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *