राहुल बोले-सरकार के खिलाफ खड़े होने वालों की तारीफ हो:कहा- छात्रों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंसक शासन के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने वाले भारत के युवाओं का साहस सराहनीय है। उन्होंने भाजपा के लोगों की बदसलूकी, मौखिक गाली-गलौज और हिंसा का सामना करने वाली छात्राओं की भी तारीफ की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर छात्रों से बातचीत का वीडियो शेयर किया। इन छात्रों ने पिछले महीने पेपर लीक के मुद्दे पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था और 20 जुलाई को कथित पुलिस ज्यादती का सामना किया था। राहुल ने छात्रों से पुलिस की ‘बर्बरता’ और ‘उत्पीड़न’ के उन अनुभवों के बारे में सुना, जो आवाज उठाने के बाद उनके सामने आए। राहुल और छात्रों के बीच यह बातचीत इसी महीने की शुरुआत में हुई थी। खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *