सुशील सिंह | मऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मऊ में बिना रजिस्ट्रेश चल रहा ग्लोबल हॉस्पिटल:एक दिन का 70 हजार रुपए का बिल बनाया, CMO बोले- जांच के बाद बंद कराएंगे

मऊ में फर्जी और अवैध अस्पतालों के खिलाफ जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देश पर अभियान चलने के बावजूद बिना पंजीकरण के अस्पताल चल रहे हैं। ग्लोबल हॉस्पिटल पर मरीज के परिजनों ने इलाज के नाम पर एक दिन में करीब 70 हजार रुपए का बिल बनाने का आरोप लगाया है।
शिकायत के बाद भी तत्काल कार्रवाई न होने से परिजनों ने शनिवार रात करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर बयान जारी कर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर
मऊ में डीएम-एसपी ने बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण किया, ग्रामीणों से ली जानकारी, राहत शिविरों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मऊ में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शनिवार शाम 6 बजे मधुबन थाना क्षेत्र के धरमपुर विशुनपुर गांव का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव और बाढ़ की स्थिति का आकलन किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान, राहत शिविरों में व्यवस्थाओं, खाद्यान्न, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री की कोई कमी न हो। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर
“मैं वार्निंग देता हूं, भविष्य में ऐसा न हो”, शहीदों के परिवारों को न बुलाने पर ऊर्जा मंत्री हुए नाराज

मऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा भड़क गए। उन्होंने कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों को न बुलाने का विरोध किया। उन्होंने कहा, पता नहीं कहां से मऊ जिले में लोग आ गए हैं। जिन्हें हमें ABCD सिखाने की जरूरत पड़ रही है। डीएम-एसपी की जिम्मेदारी होती है कि ऐसे लोगों के बारे में जनता को बताया जाए लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। मैं वार्निंग देता हूं, भविष्य में ऐसा न हो। पढ़ें पूरी खबर…
10 हजार की रिश्वत लेते संविदा लाइनमैन गिरफ्तार, जेई भी आरोपी

मऊ में एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार शाम संविदा लाइनमैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां हथिनी मोड़ स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप के पास हुई। आरोप है कि कमर्शियल बिजली कनेक्शन कराने और एफआईआर से बचाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। गिरफ्तार लाइनमैन सुधाकर मौर्य को बाद में मऊ कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासी सत्येंद्र यादव से जुड़ा है। उनकी अनिल पासवान की जमीन पर गिट्टी, बालू और सीमेंट की दुकान है। आरोप है कि 29 जुलाई को रस्तीपुर फीडर के जेई उमेश चंद्र ने दुकान का निरीक्षण किया था। इस दौरान घरेलू बिजली कनेक्शन को व्यावसायिक कनेक्शन में परिवर्तित नहीं कराने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर
मऊ में ब्लिंकिट पार्सल में सूजी की जगह निकली कीड़े:पैकेट खोलते ही जिंदा-मरे कीड़े मिले, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी तहसील इलाके में ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति ने ब्लिंकिट से सूजी मंगाई। डिलीवरी के बाद जब उसने पार्सल खोला तो अंदर सूजी में जिंदा व मरे हुए कीड़े मिले। यह देखकर ग्राहक हैरान रह गया।
पुरानी तहसील मोहल्ले के निवासी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ब्लैंकेट का ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर घर पहुंचा। उसमें कई जिंदा और मरे हुए कीड़े भी मिले। पढ़ें पूरी खबर…
