![]()
लखनऊ इंदिरा नगर स्थित ए-ब्लॉक योगा पार्क में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों, बच्चों और महिलाओं ने हिस्सा लेकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव शामिल ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान गाया साथ ही देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे परिसर में देशभक्ति के नारों और गीतों की गूंज रही। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम में राजीव गोयल, आदित्य बाली, एम.एम. पाठक, आर.डी. गुप्ता, अतुल प्रकाश, एस.पी. छाबड़ा, उमेश कुमार, संजीव श्रीवास्तव, अनीता गर्ग, बीना त्यागी और वंदना त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Source link
लखनऊ इंदिरा नगर ए-ब्लॉक में स्वतंत्रता दिवस का जश्न:विधायक ओपी श्रीवास्तव बोले- राष्ट्र हित सबसे ऊपर