![]()
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में वीवो मोबाइल शोरूम से लाखों का सामान चोर झोले में भरकर उठा ले गए। पादरी बाजार पुलिस चौकी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर यह घटना हुई। शोरूम के मालिक ने बताया कि 30 से अधिक लाखों रुपये के मंहगे मोबाइल चोरी हुए हैं। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुट गई है। नकाबपोश चोर कैमरे से मुंह दिपाते दिख रहे हैं। जानिए पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास स्थित वीवो मोबाइल शोरूम में शनिवार भोर में 2 चोर घुस गए। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। जिसमे साफ दिख रहा है कि दो नकाबपोश चोर झोले में मंहगे मोबाइल भर रहे हैं। इसके बाद कैश काउंटर भी खोलकर चेक कर रहे हैं। दुकान मालिक अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि 30 से अधिक मोबाइल चोरी हुए हैं। जिनकी कीमत लगभग 18 से 20 लाख होगी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान केनरा बैंक के सामने स्थित है। सुबह घटना की जानकारी होने पर शाहपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने के साथ ही उनके आने-जाने के रास्ते का भी पता लगाने में जुटी है। पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित मोबाइल शोरूम में लाखों रुपये की चोरी होने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में जुटी है।
Source link
गोरखपुर मोबाइल शोरूम में चोरी, VIDEO:2 नकाबपोश दो मिनट में झोले में उठा ले गए लाखों का सामान, कैमरे से मुंह छिपाते रहे