![]()
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना इलाके में ससुराल आए एक युवक की तालाब में डूबकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार रात करीब 9:30 बजे तालाब से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा, ढेमा के रहने वाले अंकित सिंह इन दिनों अखंड नगर थाना क्षेत्र के पतजू पहाड़पुर (नवाबाद) स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे। वह स्वर्गीय संजय कुमार उर्फ छंगू सिंह के दामाद थे। परिवार वालों के मुताबिक, अंकित शाम को बाजार जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान उनका शव एक तालाब में तैरता हुआ मिला। परिवार वालों ने शव की पहचान की। गांव वालों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय सब-इंस्पेक्टर ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
Source link
ससुराल आए युवक की तालाब में डूबकर मौत:सुल्तानपुर में रात में बाजार जाने निकला था, तलाश के दौरान तालाब में मिला