तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार:शामली में जान से मारने की धमकी दी थी, एक जिंदा कारतूस भी बरामद


शामली पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी विशाल उर्फ मामू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को खेड़ीकरमू निवासी अमित कुमार ने तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विशाल उर्फ मामू, विनित और अभिषेक उर्फ अब्बू अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अमित और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में आरोपियों के पास धारदार हथियार और पिस्टल होने की बात भी कही गई थी। इसके बाद, 14 अगस्त को खेड़ीकरमू निवासी स्वीटी चौधरी ने भी पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि विशाल उर्फ मामू और अभिषेक उर्फ अब्बू दो अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पहुंचे थे। आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इन दोनों मामलों में कोतवाली शामली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने विशाल उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विशाल उर्फ मामू के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *