स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जालौन में सुरक्षा कड़ी:एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया


स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जालौन जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शुक्रवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. ईशान सोनी ने कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। एएसपी डॉ. सोनी ने रेलवे स्टेशन, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई, साथ ही सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। डॉ. ईशान सोनी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं और आमजन से भी सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *