Census 2027 Caste Data List

.

केंद्र सरकार ने जनगणना-2027 के लिए 40 सवालों की लिस्ट जारी करी। कॉकरोच विवाद पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत एक और बयान सामने आया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि दिव्यांगों पर कमेंट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को राहत दी।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • आज भारत अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगा, यह मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. आजादी के बाद पहली बार जनगणना में जाति पूछी जाएगी, कोविड वैक्सीन कहां लगवाई, कितने बैंक अकाउंट जैसे 40 सवाल पूछेंगे

केंद्र सरकार ने जनगणना-2027 के लिए 40 सवालों की लिस्ट जारी की। इसमें लोगों से SC, ST या अन्य जाति के बारे में पूछा जाएगा। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब सभी समुदायों की जाति की जानकारी जनगणना में दर्ज की जाएगी।

जनगणना-2027 के सवालों की लिस्ट में जाति से जुड़ा सवाल नंबर 10 पर है, जिसमें SC/ST के साथ जाति शब्द भी जोड़ा गया है। इससे पहले 2011 की जनगणना के फॉर्म में 29 सवाल थे। इसमें जाति से जुड़ी जानकारी के लिए सिर्फ SC/ST का विकल्प था।

खास बात यह है कि लोगों से कोविड वैक्सीन कहां लगवाई थी, यह सवाल भी पूछा जाएगा। इसके साथ मोबाइल नंबर, आधार, वोटर ID और बैंक अकाउंट से जुड़े सवाल भी होंगे।

देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी

जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। डेटा डिजिटल माध्यम से दर्ज किया जाएगा और लोगों को खुद अपनी जानकारी देने यानी सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प भी मिलेगा। जनगणना की कानूनी प्रक्रिया सेंसस एक्ट, 1948 और सेंसस रूल्स, 1990 के तहत होगी।

पूरी खबर पढ़ें…

2. कॉकरोच विवाद, CJI बोले- मेरी टिप्पणी का गलत इस्तेमाल हुआ, यह युवाओं को भटकाने की कोशिश

कॉकरोच विवाद पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने कहा कि मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया। देश के युवाओं को भटकाने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि अदालती कार्यवाही का क्लिप वायरल किया गया। जो बात कही ही नहीं गई, उसे गलत तरीके से पेश किया जाता है। CJI का बयान ऐसे समय आया जब कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म हो गया है और वह जंतर-मंतर 2.0 शुरू करने की योजना बना रही है।

CJI का ‘कॉकरोच’ वाला बयान: जस्टिस सूर्यकांत के 15 मई के सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान, फर्जी डिग्री वाले कुछ व्यक्तियों की तुलना “कॉकरोच” से की थी। इसके बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी बनाई थी।

पूरी खबर पढ़ें…

3. रिजिजू बोले- जंतर-मंतर पर गोली नहीं चली, हजारों की भीड़ में पैलेट्स गन से 2 ही घायल क्यों हुए

राहुल गांधी ने 24 जुलाई को जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल स्टूडेंट के घाव दिखाए थे। कहा था कि छात्र पैलेट गन से घायल हुआ।

राहुल गांधी ने 24 जुलाई को जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल स्टूडेंट के घाव दिखाए थे। कहा था कि छात्र पैलेट गन से घायल हुआ।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए ज्यादा बल का प्रयोग नहीं किया। जब जंतर-मंतर पर गोली चली ही नहीं तो किसने चलाई का सवाल नहीं उठता।

रिजिजू ने कहा कि अगर हजारों लोगों के प्रदर्शन में पैलेट गन चलाई गई होती तो बड़ी संख्या में लोग घायल होते। सिर्फ एक-दो लोगों को चोट नहीं लगती। जब हजारों की भीड़ संसद की तरफ बढ़ेगी तो सुरक्षाबल रोकने का प्रयास तो करेंगे।

20 जुलाई: कॉकरोच पार्टी ने संसद मार्च निकाला था

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जबकि देर शाम पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। प्रदर्शन में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी घायल हुए। CJP का आरोप था कि पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पैलेट्स गन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

पूरी खबर पढ़ें…

4. टीचरों की कमी पर लखनऊ में सड़क पर उतरे जेन-अल्फा, जाम में फंसे मंत्री ने गाड़ी से उतरकर समझाया

लखनऊ के पारा में शुक्रवार को जेन अल्फा स्टूडेंट्स ने आगरा एक्सप्रेसवे से लिंक रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण भी जाम में फंस गए। वह गाड़ी से उतरकर छात्रों से मिले। बातचीत करके उन्हें समझाया और स्कूल वापस ले गए।

छात्र बोले- स्कूल में पढ़ाने के लिए टीचर नहीं: सड़क पर जाम लगाने वाले छात्र मोहान रोड पर बने सर्वोदय विद्यालय के थे। यह समाज कल्याण विभाग से ही संचालित होता है। छात्र नारेबाजी करते हुए विद्यालय में टीचरों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन से करीब 1 घंटे तक सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा।

विद्यालय में पढ़ते हैं 450 छात्र: टीचर की कमी को लेकर छात्र जहां प्रदर्शन कर रहे थे, आगरा एक्सप्रेसवे यहां से महज 1 किमी दूर है। मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में करीब 450 छात्र पढ़ते हैं। यहां बच्चों के रहने-खाने और पढ़ाई की सुविधा पूरी तरह फ्री है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, दिव्यांगों पर कमेंट पर FIR हुई थी, अब सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग टूर्नामेंट कराने की तारीफ की

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन पर 5 मई 2025 को दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन पर 5 मई 2025 को दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था।

दिव्यांगों के खिलाफ कमेंट के केस में कॉमेडियन समय रैना, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर के खिलाफ दर्ज केस रद्द किए गए। सभी पर इंजियाज गॉट लेटेंट शो में दिव्यांगों के खिलाफ कमेंट और उनका मजाक उड़ाने FIR दर्ज की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के जागरूकता लाने की कोशिशों पर कॉमेडियंस की तारीफ की। कोर्ट ने कहा- इन लोगों ने दिव्यांगों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए चेस टूर्नामेंट कराए हैं, ये प्रतिभाशाली युवा हैं।

CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने कहा कि इन पांचों की ओर से दिव्यांग लोगों के लिए जागरूकता और फंड जुटाने के प्रयास सराहनीय हैं। अगर इन्होंने अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाई है, तो इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे।

पूरी खबर पढ़ें…

6. अमेरिकी सर्वे-10 में 9 पाकिस्तानी भारत को खतरा मानते हैं, भारतीयों के लिए रूस अहम पार्टनर, पाकिस्तानियों की पहली पसंद चीन

अमेरिकी प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे में सामने आया है कि 10 में से 9 पाकिस्तानी भारत को खतरा मानते हैं। इंडियंस भी अपना सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान को ही मानते हैं। दोनों देशों के लोग पड़ोसी के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन भरोसे की कमी है।

भारत अपना सबसे अहम पार्टनर रूस को मानता है। वहीं, पाकिस्तान ने चीन को अपना सबसे बड़ा सहयोगी देश माना है। भारत में पाकिस्तान को लेकर अलग-अलग समुदायों में राय एक जैसी नहीं है।

21% भारतीय मुस्लिमों ने पाकिस्तान के बारे में पॉजिटिव राय जताई। हिंदुओं में यह आंकड़ा 6% रहा। खतरे के सवाल पर भी अंतर दिखा। 34% भारतीय मुस्लिमों ने पाकिस्तान को भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक खतरा बताया, जबकि हिंदुओं में यह आंकड़ा 57% था।

पहलगाम हमले के बाद रिश्ते ज्यादा बिगड़े: सर्वे में भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव का भी जिक्र है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. नेशनल: राष्ट्रपति बोलीं- सिंधु जल संधि निलंबित करना सही कदम:इसका फायदा हमारे किसानों को होगा; एग्जॉम सिस्टम में सुधार के लिए सरकार प्रयास कर रही (पूरी खबर पढ़ें)

2. इंटरनेशनल: नेतन्याहू ने ब्रिटेन को बताया ‘इस्लामिक रिपब्लिक’: बोले- परमाणु हथियार रखने वाला पहला ऐसा देश होगा; इजराइल को लेकर इंग्लैंड में सोच बदली (पूरी खबर पढ़ें)

3. नेशनल: डोभाल बोले- भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें: भारत सख्त जवाब दे सकता है; 88 घंटे ऑपरेशन सिंदूर चलाया, आतंकी कैंप तबाह किए (पूरी खबर पढ़ें)

4. नेशनल: विदेशी नेताओं पर टिप्पणी पर MEA की नसीहत:किसी भी मुद्दे को सम्मानपूर्वक उठाएं, राहुल गांधी ने विदेश नीति पर किया था कमेंट (पूरी खबर पढ़ें)

5. नेशनल: वांगचुक बोले- 2047 तक भारत विकसित देश नहीं बन पाएगा: श्रीलंका-बांग्लादेश जैसे देश हमसे आगे; सही नेतृत्व मिले, इसके लिए शांतिपूर्ण क्रांति जरूरी (पूरी खबर पढ़ें)

6. इंटरनेशनल: जापान में एक घंटे में पूरे महीने की बारिश: 4 की मौत, एयरपोर्ट पर 7 हजार लोग फंसे; पहली बार खतरे की सबसे ऊंची चेतावनी जारी (पूरी खबर पढ़ें)

7. इंटरनेशनल: पाकिस्तानी PM की धमकी- पानी रोका तो मुंहतोड़ जवाब देंगे: कश्मीर पर रुख कभी नहीं बदलेंगे, मुनीर की लीडरशिप में हमने दुश्मन को हराया (पूरी खबर पढ़ें)

8. कोलकाता: आरजी कर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक पर हमला: भीड़ ने पीटा, जूते-अंडे फेंके; जल्दबाजी में डॉक्टर का अंतिम संस्कार कराने का आरोप (पूरी खबर पढ़ें)

9. नेशनल: पुलिस-फायर सर्विस के 301 कर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड: इनमें नक्सल इलाकों के 197 जवान, कुल 1057 लोगों को मेडल; स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र का ऐलान (पूरी खबर पढ़ें)

10. नेशनल: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 4 सेकेंड तक आउट ऑफ कंट्रोल रही थी: एयरबस कंपनी की जांच में खुलासा; हाइड्रोलिक सिस्टम बंद होने से विमान 300 फीट नीचे आया था (पूरी खबर पढ़ें)

11. नेशनल: जुलाई में थोक महंगाई 9.87% से घटकर 9.78% हुई: ईंधन और बिजली में थोड़ी राहत, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी (पूरी खबर पढ़ें)

12. इंटरनेशनल: बैंकॉक में 28 घंटे से फंसे भारत के 200 लोग: MP के भी कई यात्री; एअर इंडिया की फ्लाइट से वापस लौटना था; तकनीकी खराबी आई (पूरी खबर पढ़ें)

13. राजस्थान: पेटीज खाने के बाद पानी पीने दौड़ा स्टूडेंट, फिर मौत;VIDEO: परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया; मां बोली-इन्होंने मेरा बच्चा हाथों से मार दिया (पूरी खबर पढ़ें)

14. मध्य प्रदेश: इंदौर-निगम का अधिकारी…सैलेरी से 3 गुना 2.53 करोड़ संपत्ति बनाई: पत्नी के नाम 2 बिल्डिंग मिलीं; सहायक राजस्व अधिकारी की सैलेरी होना थी 80 लाख (पूरी खबर पढ़ें)

15. उत्तर प्रदेश: टीचरों की कमी पर लखनऊ में सड़क पर उतरे जेन-अल्फा: जाम में फंसे मंत्री ने गाड़ी से उतरकर समझाया, प्रिंसिपल बोले- मुझे शर्म आ रही (पूरी खबर पढ़ें)

16. एंटरटेंमेंट: ‘बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहा है’: गोविंदा पर भड़कीं पत्नी सुनीता आहूजा; बोलीं- शर्म आनी चाहिए, शुगर डैडी बन गया (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

सुअर की जैसी आवाज निकालने की प्रतियोगिता

फ्रांस के एक गांव में सुअर जैसी आवाज निकालने की प्रतियोगिता हुई। ट्री-सुर-बाइज गांव में जजों ने प्रदर्शन के आधार पर विजेता चुना। नोएल जैमेट ने दसवीं बार खिताब जीता। यह प्रतियोगिता पोरकायादे फेस्टिवल का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: कौन हैं मनन मिश्रा, जिन्होंने चीफ जस्टिस के लिए लॉ स्टूडेंट्स को ‘सजा’ दी, फिर पलटे; क्या ये CJP की दूसरी जीत

2. ग्राउंड रिपोर्ट: क्या बांग्लादेश बॉर्डर वाले गांवों में लूटपाट-छेड़छाड़ रुकी: जमीन मिली लेकिन फेंसिंग मुश्किल, रास्ता बदलती नदी, BSF कैंप डूबा

3. जरूरत की खबर- नोटों पर हैं जर्म्स और बैक्टीरिया:उसे थूक लगाकर न गिनें, गिनकर साबुन से हाथ धोएं, बचाव के लिए 10 सावधानियां

4. शम्मी की अस्थियां डल झील में विसर्जित की गई थीं: लोग Yahoo का मालिक समझते थे, रणधीर ने पूछा था- अंकल, कंपनी कब खोली

5. ग्राउंड रिपोर्ट: फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे डूबा, बैरिकेडिंग लगे: 62 गांव के 44 हजार लोग घर छोड़ने को मजबूर; ऐलान हो रहा- गांव खाली करें

6. यूपी एक्सप्लेनर: चुनाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे कितना बड़ा मुद्दा: सपा आगरा तो बसपा यमुना एक्सप्रेस-वे की खूबियां गिना रहीं

7. ग्राउंड रिपोर्ट: खरगोन दंगे में 11 आरोपी बरी…क्या डर से गवाह पलटे?: गवाहों के मुकरने से उठे सवाल; 34 केस में अब फैसले का इंतजार

8. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: 24 घंटे खुलेंगे बाजार, 4 दिन की नौकरी…कितना सच?: MP में नए कानून को राज्यपाल की मंजूरी

9. भास्कर एनालिसिस: क्या तेजस्वी की पार्टी के 16 विधायक टूट रहे हैं?: परिवार में फूट, विधायकों की बन नहीं रही, कैसे कमजोर होती जा RJD

10. ग्राउंड रिपोर्ट: बिहार- 4-5 कमरों में नए डिग्री कॉलेज: पढ़ाने के लिए केरलम-कश्मीर से आए प्रोफेसर; जानिए 211 कॉलेज की हकीकत

11. राजस्थान एक्सप्लेनर: निकाय-पंचायत लॉटरी के बाद OBC-नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी: क्या आरक्षण पिछली बार से कम हुआ?, जानिए- रिजर्व सीट तय करने का फॉर्मूला

12. भास्कर एक्सक्लूसिव: लॉरेंस-गोल्डी गैंग के बदमाशों की विदेश में बात-कराता था जेल-प्रहरी: ‘दुश्मन’ की जानकारी करता लीक; सुप्रीम कोर्ट के वकील से केस लड़ाने का भरोसा दिया

13. भास्कर एक्सक्लूसिव: मानसून में जलभराव, गर्मियों में पानी की किल्लत: राजधानी में बच सकता है 6,701 करोड़ लीटर पानी, जानिए आखिर कैसे

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मीन राशि वालों को नौकरी बदलने का मौका मिल सकता है। मेष राशि वालों को जल्दबाजी और गुस्से से बचना होगा। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.