3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारत 15 अगस्त से अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगा। यह मैच श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
अगर इंडिया इस मुकाबले को जीत लेता है, तो सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में वेस्टइंडीज की बराबरी कर लेगा।

इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 48% मैच जीते
- भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 46 मैच खेले हैं। इनमें से 22 में जीत मिली है, जोकि 48% है। 7 में हार झेलनी पड़ी है। 17 मैच ड्रॉ रहे हैं।
- श्रीलंकाई पिचों में भारत की जीत का रिकॉर्ड 38% है। टीम ने श्रीलंकाई में 24 मैच खेले हैं। उसे 9 में जीत और 7 में हार मिली है। 8 मैच ड्रॉ रहे हैं।
क्या चैलेंज होंगे?
- भारतीय बैटर्स के सामने सबसे बड़ा चैलेंज स्पिन ट्रैक पर बल्लेबाजी होगा। उसने ग्रासी पिच पर वॉर्मअप मैच खेला है, जबकि गॉल की पिच स्पिन फ्रेंडली बताई जा रही है। भारतीय बल्लेबाज 2021 के बाद से स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल कर रहे हैं।
- टीम चोटों से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन और हर्षित राणा जैसे रेग्युलर प्लेयर्स चोटिल हैं। सारांश जैन और गुरनूर बरार जैसे नए प्लेयर्स को मौका मिला है।
- कप्तान शुभमन गिल सहित 12 खिलाड़ियों ने श्रीलंका में एक भी टेस्ट नहीं खेला है। केवल 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके पास श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव है।

किन प्लेयर्स पर नजरें
- सरफराज खान: 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा के बाद नंबर-3 का बल्लेबाज अब तक नहीं मिला है। ऐसे में सरफराज के प्रदर्शन पर नजरें होंगी।
- मोहम्मद सिराज: चोटिल बुमराह इस दौरे का हिस्सा नहीं है। ऐसे में सिराज पेस बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे।
- सारांश जैन: ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वॉशिंगटन सुंदर का रोल निभाना होगा। अश्विन के बाद टीम को स्पेशलिस्ट स्पिनर की तलाश है। हालांकि, सुंदर टीम के रेग्युलर मेंबर हैं।
गॉल में 68% विकेट स्पिनर्स ने झटके
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच ट्रेडिशनली स्पिन गेंदबाजों की मददगार पिच मानी जाती है। इस मैदान पर 49 मैच खेले गए हैं। इनमें 68% विकेट स्पिनर्स के नाम रहे हैं। 26 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 16 मैच पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने जीते हैं।

मैच के पांचों दिन बारिश का खतरा
गॉल टेस्ट में मौसम भी चुनौती बन सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना है। पहले दिन बारिश की संभावना 82% बताई गई है

कप्तानों की बात
गिल बोले- 600वें टेस्ट में कप्तानी करना सम्मान की बात
कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले कहा- ‘600वें टेस्ट में टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वापसी के लिए भारत को करीब 6-7 टेस्ट जीतने की जरूरत है।’
गिल ने कहा- प्लेयर्स के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में तुरंत ढलना आसान नहीं होता। टेस्ट सीरीज से पहले एक सप्ताह से 10 दिन की तैयारी मिलना काफी मददगार होता है।’
डिसिल्वा ने कहा- गॉल में अनुभव काम आएगा
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने कहा, ‘जब आप श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले गॉल मैदान का नाम आता है।’
उन्होंने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यहां बड़े होते हुए काफी क्रिकेट खेला है। यहां 50वें टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।’
डिसिल्वा ने कहा, ‘मैंने यहां काफी स्कूल क्रिकेट भी खेला है। इस अनुभव से इस सीरीज में मुझे फायदा मिलेगा।’
पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सरांश जैन/मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: लाहिरू इगलागामगे, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा
कहां देख सकते हैं?
मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर होगा। इसे सोनी LIV पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर मैच का कवरेज होगा। इसे आप फॉलो कर सकते हैं।
————————————-
गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
भारत तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है, मोर्केल ने कहा- कुलदीप, जडेजा और सुथार की स्कील्स अलग

भारत गॉल टेस्ट में तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है। टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को इसके संकेत दिए। टीम कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। पढ़ें पूरी खबर
