![]()
शामली में दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली शामली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामला 15 जुलाई 2026 का है। कोतवाली शामली क्षेत्र में हुई दहेज हत्या के मामले में मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शामली पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त मनशाद पुत्र सबदर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला नौकुआ रोड, थाना कोतवाली शामली का निवासी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:शामली पुलिस ने की कार्रवाई, 1 महीने पहले का मामला