बिजनौर में 7 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले:स्योहारा के दरोगा पुलिस लाइन भेजे गए; मंडावर और शिवाला कला में भी तैनाती


बिजनौर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसपी अभिषेक झा ने कई उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी तबादला सूची के अनुसार उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है। स्योहारा से दरोगा पुलिस लाइन भेजे गए उप निरीक्षक राजेश कुमार को स्योहारा थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, सहसपुर चौकी प्रभारी यशदेव शर्मा का भी चौकी से पुलिस लाइन स्थानांतरण किया गया है। क्षेमेन्द्र कुमार को स्योहारा थाने की जिम्मेदारी पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक क्षेमेन्द्र कुमार को स्योहारा थाने में नई तैनाती दी गई है। वहीं, उप निरीक्षक सुरेश पाल सिंह को पुलिस लाइन से स्योहारा थाना क्षेत्र की सहसपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मंडावर और शिवाला कला में भी बदलाव उप निरीक्षक विजय कुमार और यशपाल आर्य को पुलिस लाइन से मंडावर थाने भेजा गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक मनोज कुमार का मंडावर थाने से शिवाला कला थाने में स्थानांतरण किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, तबादलों के जरिए पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *