![]()
गोंडा में यातायात नियमों का उल्लंघन कर खतरनाक मोटरसाइकिल स्टंट का एक नया मामला सामने आया है। यह घटना गोंडा-लखनऊ हाईवे पर कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के मौजापुर चौराहे के पास हुई। कल गुरुवार देर शाम करीब 6 बजे एक युवक मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में युवक अपनी मोटरसाइकिल पर दोनों पैरों से खड़ा होकर हैंडल पकड़े हुए स्टंट कर रहा था। वह लगभग दो किलोमीटर तक इसी तरह चलता रहा। इसके बाद, उसने मोटरसाइकिल पर बैठकर दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया और फिर बिना हैंडल पकड़े एक किलोमीटर तक खतरनाक स्टंट किया। वीडियो में युवक को मोटरसाइकिल को डिसबैलेंस करते हुए भी स्टंट करते देखा गया। यह पूरा घटनाक्रम सड़क से गुजर रहे एक कार सवार ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। कार के बोनट पर लटक कर स्टंट किया था कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के खतरनाक स्टंट करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। कोतवाल ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले एक कार सवार ने भी इसी तरह कार के बोनट पर लटक कर स्टंट किया था। उस मामले में भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कार को कर्नलगंज कोतवाली में जब्त कर लिया गया था। वही वीडियो वायरल होने के बाद गोंडा परिवहन विभाग ने भी पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले को लेकर जांच करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी किसी को भी नियम उल्लंघन करने की छूट नहीं दी गई है।
Source link
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर मोटरसाइकिल पर खड़े होकर स्टंट:जानलेवा स्टंट करते वीडियो आया सामने, बिना हैंडल पकड़े चलाई बाइक