बांदा में 3 साल की बच्ची का शव मिला:एक दिन पहले घर से खेलने निकली थी, गोबर के गड्ढे में उतराया मिला


बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के अछरील गांव में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां घर से खेलने निकली तीन वर्षीय बच्ची परी देवी का शव घर के समीप स्थित गोबर के गड्ढे में मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार, परी देवी 13 अगस्त को घर से खेलने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने कमासिन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष ओझा और कस्बा चौकी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ बच्ची की तलाश में जुट गए और रातभर आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की। शुक्रवार सुबह बच्ची का शव घर के पास स्थित गोबर के गड्ढे में उतराया हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा भेज दिया गया है। बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *