पुलिस और फायर सर्विस के जवानों को 301 वीरता पदक:वामपंथी उग्रवाद वाले इलाकों में सेवा देने वालों को मिले 197 पुरस्कार


केंद्र सरकार ने शुक्रवार, 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और फायर सर्विस के जवानों को 301 वीरता पदक देने का ऐलान किया। इनमें से 197 पदक वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों में सेवा देने वाले जवानों को मिले हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस, फायर, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवा के कुल 1057 जवानों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है। 301 वीरता पदकों में पुलिस और फायर सर्विस के जवान सरकार के बयान के मुताबिक, 301 वीरता पदकों में 272 पुलिसकर्मियों और 29 फायर सर्विस के जवानों को सम्मानित किया गया है। इनमें वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों के 197, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 51, नॉर्थ-ईस्ट के 12 और अन्य क्षेत्रों के 41 जवान शामिल हैं। बयान में कहा गया कि वीरता पदक जान और संपत्ति बचाने, अपराध रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में दिखाई गई असाधारण बहादुरी के लिए दिया जाता है। इसमें अधिकारी की जिम्मेदारियों और ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए उठाए गए जोखिम का भी आकलन किया जाता है। 92 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक केंद्र सरकार ने 92 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक देने का भी ऐलान किया है। इनमें 83 पुलिस सेवा, 4 फायर सर्विस, 3 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड सेवा और 2 सुधार सेवा के जवान हैं। यह पदक सेवा में खास और बेहतरीन रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है। 664 को सराहनीय सेवा पदक सरकार ने 664 सराहनीय सेवा पदक भी दिए हैं। इनमें 606 पुलिस, 28 फायर सर्विस, 18 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड सेवा और 12 सुधार सेवा के जवान शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, सराहनीय सेवा पदक ऐसे उपयोगी काम के लिए दिया जाता है, जिसमें संसाधनों का सही इस्तेमाल और ड्यूटी के प्रति समर्पण दिखता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *