![]()
संभल में शुक्रवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। दिन की शुरुआत घने अंधेरे और मूसलाधार बारिश के साथ हुई। जिले में एक घंटे में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। सुबह 9 बजे संभल का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रात तक बिजली की गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। सुबह 7 बजे से 08:15 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद लगातार रिमझिम बूंदाबांदी जारी है। दोपहर 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों जैसे असमोली, पंवासा, बहजोई और बनियाखेड़ा के दर्जनों गांवों में बारिश हुई है। इनमें ओवरी, रचैटा, करेली, नसीरपुर, रम्पुरा, नरौदा, खटैटा और पल्था जैसे कई गांव शामिल हैं। किसान बोले- धान के लिए बरस रहा अमृत किसान हरिकिशोर ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। हालांकि, उड़द, बाजरा और मूंग की फसलों को इससे नुकसान होने की आशंका है। स्थानीय निवासी नितिन गुप्ता के अनुसार सुबह से हो रही बारिश से कल हुई भीषण गर्मी से राहत मिली है, अगस्त महीने में अब तक 14 दिनों में कुल 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है वहीं गलियों में पानी भरने से दुश्वारियां का भी सामना करना पड़ रहा है। मानसून की बारिश ने नगर पालिका परिषद संभल एवं चंदौसी के द्वारा बारिश के दौरान जलभराव नहीं होने के दावों की पोल खोली है।
Source link
संभल में बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा:सुबह-सुबह एक घंटे झमाझम बारिश, दिनभर होती रहेगी बूंदाबांदी