![]()
फर्रुखाबाद में राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर गुरुवार रात 9 बजे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 22 वर्षीय कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांधी गांव के पास हुआ। कांवड़िए की पहचान कमालगंज थाना क्षेत्र के गदाखेड़ा गांव निवासी शिवकुमार (22) के रूप में हुई है। हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 55 साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर जा रहा था परिजनों के मुताबिक, शिवकुमार करीब 55 साथियों के साथ पांचाल घाट से डाक कांवड़ लेकर गोला जा रहा था। गांधी गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कांवड़ियों ने हाईवे पर लगाया जाम हादसे के बाद साथ चल रहे कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर डंपर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। सूचना पर राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। डंपर कब्जे में, चालक फरार पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। कांवड़ियों का कहना था कि चालक को गिरफ्तार किए जाने के बाद ही जाम खोला जाएगा। अफसर पहुंचे, करीब 5 किमी लंबा जाम लगा जाम की सूचना पर सीओ सिटी अभय वर्मा, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने कांवड़ियों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, कांवड़िए चालक को मौके पर बुलाने और उसकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इससे हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 3 भाइयों में दूसरे नंबर का था शिवकुमार परिजनों ने बताया कि शिवकुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
फर्रुखाबाद में डंपर की टक्कर से कांवड़िए की मौत:55 साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर गोला जा रहा था; हाईवे जाम