![]()
गोरखपुर में ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले 9वीं में पढ़ने वाले 16 साल के छात्र को जीआरपी गोरखपुर ने पकड़ा है। पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है। जिसके बाद से उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 152 के तहत मामला दर्ज गया है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि- क्रिकेट खेलने के दौरान उसने ट्रेन में सफर कर रहे आदमी के हाथ में फ़ोन देखा और फोन को पाने के लिए उसने पत्थर चला दिया। नाबालिग को फ़ोन में गेम खेलें में मज़ा आता है, इसलिए उसने कदम उठाया। ‘जीआरपी ने 13 अगस्त को रेलवे स्टेशन डोमिनगढ़ के पास सूरजकुंड ओवरब्रिज के पास से नाबालिग को सादे कपड़ों में निगरानी करते हुए पकड़ा। पुलिस का कहना है कि नाबालिग 10 अगस्त को रेलवे ट्रैक के किनारे मौजूद था और इसी दौरान गुजर रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना में शामिल था। मोबाइल के लालच में ट्रेन पर फेंका पत्थर पुलिस के अनुसार पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि 10 अगस्त को वह रेलवे ट्रैक के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वहां से एक ट्रेन गुजर रही थी। उसने बताया कि मोबाइल के लालच में उसने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में नाबालिग ने यात्रियों को चोट पहुंचाने की नीयत से ट्रेन पर पत्थर मारने की बात भी बताई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रेलवे एक्ट की धारा 152 में दर्ज है केस जीआरपी के मुताबिक नाबालिग के खिलाफ थाना जीआरपी गोरखपुर में मु0अ0सं0 127/26, धारा 152 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार नाबालिग को निगरानी में लिए जाने से ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए चल रहा अभियान रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की ओर से रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने, अवैध शराब की तस्करी और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भी निगरानी की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में की गई। गोरखपुर रेलवे के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना गोरखपुर की टीम ने कार्रवाई की। इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई नाबालिग को निगरानी में लेने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, एएसआई विवेक सिंह आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर, कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल उपेंद्र यादव, कांस्टेबल निर्भय सिंह आरपीएफ, कांस्टेबल हरिगोपाल आरपीएफ और कांस्टेबल राकेश यादव आरपीएफ शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नाबालिग के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link
गोरखपुर में GRP ने 9 वीं के छात्र को पकड़ा:बोला- मोबाइल में गेम खेलने के लिए ट्रेन में यात्री पर मारा दिया पत्थर