नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ऑडियो और वियरेबल्स ब्रांड बोट ने अपनी नई अवांते बार साउंडबार सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज के साउंडबार्न्स की कीमत ₹12,999 से लेकर ₹18,999 तक रखी गई है।
सीरीज में 3 मॉडल शामिल: DA600, B450 और थंडर-D
- अवांते बार प्राइम DA600 (फ्लैगशिप मॉडल): इस मॉडल में 600W का boAt सिग्नेचर साउंड आउटपुट और 5.2-चैनल सराउंड साउंड मिलेगा। इसमें डॉल्बी एटमॉस, डुअल वायर्ड सबवूफर्स और डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं।
- अवांते बार प्राइम B450: यह साउंडबार 450W साउंड आउटपुट और 5.2-चैनल सराउंड साउंड के साथ आता है। इसमें भी डुअल वायर्ड सबवूफर्स और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स हैं।
- अवांते बार प्राइम थंडर-D: इसमें डॉल्बी ऑडियो तकनीक और बैलेंस्ड अकॉस्टिक्स दिए गए हैं, जो रोजाना के मनोरंजन के लिए बेहतर अनुभव देते हैं।
कनेक्टिविटी: टीवी और गेमिंग कंसोल से जोड़ना आसान
अवांते बार प्राइम सीरीज में कनेक्टिविटी के 3 ऑप्शन है…
- ब्लूटूथ v5.3
- HDMI (eARC)
- USB, AUX और ऑप्टिकल पोर्ट
इन कनेक्टिविटी ऑप्शंस की मदद से इस साउंडबार को स्मार्ट टीवी, गेमिंग कंसोल और अन्य एंटरटेनमेंट डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
कंपनी के सीईओ का बयान
boAt के सीईओ गौरव नायर ने लॉन्च के मौके पर कहा कि “भारतीय उपभोक्ता अब फिल्मों, स्पोर्ट्स, गेमिंग और म्यूजिक के लिए होम एंटरटेनमेंट को काफी अहमियत दे रहे हैं।
अवांते बार प्राइम सीरीज के जरिए हम डॉल्बी एटमॉस जैसी प्रीमियम साउंड टेक्नोलॉजी और बेहतरीन डिजाइन को सही कीमत पर लेकर आए हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश के ज्यादा से ज्यादा घरों तक प्रीमियम होम ऑडियो एक्सपीरियंस पहुंचे।”
नॉलेज बॉक्स: क्या होता है HDMI eARC और 5.2-चैनल ऑडियो?
- HDMI eARC (Enhanced Audio Return Channel): यह एक मॉडर्न कनेक्टिविटी फीचर है, जो टीवी से साउंडबार तक हाई-क्वालिटी और बिना किसी क्वालिटी लॉस (जैसे डॉल्बी एटमॉस) के ऑडियो सिग्नल ट्रांसमिट करता है।
- 5.2-चैनल ऑडियो: इसमें ‘5’ का मतलब 5 अलग-अलग स्पीकर्स (सेंटर, लेफ्ट, राइट और दो रियर सराउंड स्पीकर्स) से है जो चारों तरफ से साउंड का अहसास कराते हैं। वहीं ‘.2’ का मतलब इसमें दिए गए दो सबवूफर्स से है, जो गहरे और दमदार बास (Bass) के लिए जिम्मेदार होते हैं।
