गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई मल्टीलेवल पार्किंग:गेट नंबर-6 से एंट्री, गाड़ी के साथ हेलमेट रखने की भी सुविधा; जानें शुल्क


गोरखपुर रेलवे स्टेशन की मल्टीलेवल पार्किंग गुरुवार से पूरी तरह शुरू हो गई। पार्किंग भवन का काम पूरा होने के बाद अब इसे व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने के बाद स्टेशन परिसर में वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था पहले से बेहतर हो जाएगी। इस पार्किंग में गाड़ी के साथ साथ आपको हेलमेट रखने की भी सुविधा मिलेंगे। पार्किंग के भूतल पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों को खड़ा किया जाएगा, जबकि पहली मंजिल पर चारपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। रेलवे द्वारा विकसित इस संयुक्त पार्किंग सुविधा में कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, साइकिल तथा अन्य तीन पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। करीब 2,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित इस पार्किंग में एक समय में लगभग 800 से 1000 मोटरसाइकिलों को खड़ा किया जा सकेगा। दैनिक भास्कर से बात करते हुए स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने बताया किकार्यदायी संस्था से मल्टीलेवल पार्किंग भवन को रेलवे प्रशासन ने हैंडओवर करा लिया है। इसका संचालन गुरुवार से कर दिया गया है। मल्टीलेवल पार्किंग के पूरी तरह शुरू होने से स्टेशन परिसर में इधर-उधर वाहन खड़े करने की समस्या कम होगी। इससे स्टेशन आने वाले यात्रियों को पार्किंग के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और परिसर में यातायात व्यवस्था भी पहले के मुकाबले व्यवस्थित होने की उम्मीद है। गेट नंबर छह से मिलेगा प्रवेश मल्टीलेवल पार्किंग में वाहनों के प्रवेश के लिए रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 को निर्धारित किया गया है। वाहन इसी रास्ते से सीधे पार्किंग भवन में पहुंच सकेंगे। इससे स्टेशन परिसर में जगह-जगह वाहन खड़े करने की समस्या कम होने की उम्मीद है। दरअसल, 13 जुलाई से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पार्किंग की सुविधा दी जा रही थी। उस समय भवन के भूतल पर ही वाहनों को खड़ा कराया जा रहा था। अब पार्किंग भवन का निर्माण कार्य पूरा होने और इसे व्यवस्थित किए जाने के बाद पूरी क्षमता के साथ संचालन शुरू किया जा रहा है। पार्किंग शुल्क की दरें तय 6 घंटे तक पार्किंग शुल्क पार्किंग में अगर आप केवल 6 घंटे के लिए पार्क करते हैं तो- साइकिल के लिए 10, मोटरसाइकिल/स्कूटर 20, तीन पहिया वाहन 30 और चार पहिया वाहन 40 रुपया किराया रखा गया है। 6 घंटे से 12 घंटे तक पार्किंग में अगर आप 6-12 घंटे के लिए पार्क करते हैं तो- साइकिल 15, मोटरसाइकिल/स्कूटर 30, तीन पहिया वाहन 50, चार पहिया वाहन 70 रुपया किराया रखा गया है।
12 घंटे से 24 घंटे तक साइकिल 20, मोटरसाइकिल/स्कूटर 50, तीन पहिया वाहन 80 और चार पहिया वाहन 120 रुपया किराया रखा गया है। 24 घंटे के बाद साइकिल ₹40 मोटरसाइकिल/स्कूटर – ₹100 तिपहिया वाहन – ₹150 चार पहिया वाहन – ₹200
आम जनता के लिए मासिक पास की सुविधा जो लोग नियमित रूप से इस पार्किंग का उपयोग करेंगे, उनके लिए मासिक शुल्क भी निर्धारित किया गया है। साइकिल – ₹200 प्रति माह मोटरसाइकिल/स्कूटर – ₹1000 प्रति माह तीन पहिया वाहन – ₹1500 प्रति माह चार पहिया वाहन – ₹2500 प्रति माह
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगी रियायत रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेष रियायती मासिक शुल्क रखा गया है। साइकिल – ₹100 प्रति माह मोटरसाइकिल/स्कूटर – ₹500 प्रति माह
हेलमेट रखने की भी सुविधा पार्किंग परिसर में हेलमेट सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए ₹10 शुल्क निर्धारित किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *