उन्नाव में PM-CM को अपशब्द कहने का VIDEO:युवक में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली, SP ने साइबर थाने को जांच सौंपी


उन्नाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का करीब 28 सेकंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एसपी जयप्रकाश सिंह ने गुरुवार को जांच साइबर थाने को सौंप दी है। वीडियो में एक युवक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद किसी व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए उन्नाव पुलिस को टैग कर इसकी जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बेहटामुजावर पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच शुरू की। थाना प्रभारी राजकुमार के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहा युवक बेहटामुजावर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल वह दिल्ली में रहता है। हालांकि, पुलिस ने अभी युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वीडियो कब और कहां बना, इसकी भी जांच पुलिस अब वीडियो की वास्तविकता की जांच कर रही है। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था। साथ ही सोशल मीडिया पर इसे सबसे पहले किसने प्रसारित किया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी सत्यापित कर रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में वही युवक है, जिसके बारे में प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। साइबर टीम खंगाल रही वीडियो का स्रोत मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच साइबर थाने को सौंप दी है। साइबर टीम वीडियो के स्रोत, उसकी सत्यता और सोशल मीडिया पर प्रसार से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिख रहे युवक की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *