गाजीपुर में दूसरे किडनैपर का भी हाफ एनकाउंटर:दोनों पैरों में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा, बकरी चरा रही मूक-बधिर किशोरी को किया था किडनैप


गाजीपुर में 16 वर्षीय मूक-बधिर किशोरी के दूसरे किडनैपर को भी हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में के दौरान किडनैपर के दोनों पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके पर तलाशी अभियान चलाया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जरूरी साक्ष्य इकट्ठा करवाया। पुलिस ने घायल किडनैपर को सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह पूरा मामला सैदपुर कोतवाली क्षेत्र का है। किडनैपर के दोनों पैरों में लगी गोली दूसरे किडनैपर की पहचान मोहम्मदाबाद निवासी संजय बिंद (39) के रूप में हुई है। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के बकराबाद में रह रहा था। सैदपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे अहिरौली गांव के पास मुठभेड़ के दौरान किडनैपर संजय ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग की। टीम की ओर से जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने घायल संजय को सैदपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बकरियां चराते समय किया था किडनैप गौलरतल है कि बर्जी गांव के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के नजदीक 1 अगस्त को 16 वर्षीय मूक-बधिर किशोरी बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे किडनैप कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से करीब 30 घंटे के भीतर किशोरी को सैदपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित घर से सकुशल बरामद कर लिया था। मुख्य आरोपी को भी मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार पुलिस ने अपहरण के मुख्य आरोपी विजयी (34) को 10 अगस्त की रात एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। विजयी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से पुलिस दूसरे आरोपी संजय बिंद की तलाश में जुटी थी। वहीं, इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि संजय बिंद के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में पहले से 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, किडनैप, किडनैप के प्रयास और मारपीट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ एक लड़की के किडनैप के प्रयास का मामला भी दर्ज है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *