Jantar Mantar Protest | Deepak Returns; Shah Promises Answers

.

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि जल्द जंतर-मंतर सीजन 2 लाएंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप भी लगाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है, ऐसे में चर्चा कैसे होगी। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मौत का दावा किया गया।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. PM मोदी की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे कैबिनेट की बैठक।

2. सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक से कावेरी नदी पानी विवाद से जुड़ी तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. अभिजीत दीपके बोले- जंतर-मंतर सीजन-2 जल्द आएगा, BJP पर धमकी देने का आरोप लगाया

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को नई दिल्ली में मीडिया से बात की।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को नई दिल्ली में मीडिया से बात की।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को छात्र आंदोलन की तर्ज पर एक और प्रदर्शन जल्द शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ बताया।

दीपके बोले- हमें दिल्ली में हॉल किराए पर नहीं मिला: इसके साथ ही दीपके ने आरोप लगाया कि हमने आज दिल्ली में अपने वॉलेंटियर्स की बैठक रखी थी। हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। सभी लोग कहते रहे कि ऊपर से दबाव है। इन सब के पीछे BJP का हाथ है। इस तरह की कार्रवाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।

CJP प्रवक्ता बोले- देशभर में लिसनिंग टूर होंगे: वहीं, चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी अब देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करने जा रही है, ताकि लोगों की बात सुनी जा सके। पार्टी एक कैंपेन चलाएगी और स्वतंत्रता दिवस से शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देगी।

पूरी खबर पढ़ें…

2. शाह बोले- स्पीकर चर्चा के लिए घंटे तय करें, मैं सदन में रहूंगा, राहुल बोले- हमें लेक्चर नहीं सुनना

मानसून सत्र के 18वें दिन शाह ने संसद नहीं चलने के मुद्दे पर बयान दिया। इस पर राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी।

मानसून सत्र के 18वें दिन शाह ने संसद नहीं चलने के मुद्दे पर बयान दिया। इस पर राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी।

मानसून सत्र के 18वें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीट पेपर लीक पर छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे बात की। उन्होंने कहा कि सत्र शुरू होने के बाद से मैं लगातार संसद आ रहा हूं और अपने चेंबर में बैठ रहा हूं। विपक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है। ऐसे में वहां जाकर कोई क्या कर सकता है?

उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा, जिसमें चर्चा के लिए समय तय करने की मांग की।

वहीं, शाह के बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमें उनका लेक्चर नहीं सुनना है। पहले ये बताएं कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं। उन्होंने आदेश नहीं दिया तो वे इस्तीफा दें।

FCRA संशोधन बिल JPC को भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पास: लोकसभा ने हंगामे के बीच FCRA संशोधन बिल, 2026 को दोनों सदनों की संयुक्त समिति (JPC) के पास भेजने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य होंगे।

पूरी खबर पढ़ें…

3. शिवपाल बोले- आजम को जमीन पर लिटाया जा रहा, उन्हें बहुत तकलीफ, सरकार आने पर जुल्म का बदला लेंगे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बुधवार को रामपुर जिला जेल में आजम खान से मुलाकात की। जेल में बंद पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला से उन्होंने करीब एक घंटे तक बातचीत की।

शिवपाल आजम की पत्नी और बेटे से भी मिले: शिवपाल आजम खान से मिलने के बाद उनके घर भी पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम से मुलाकात की। इसके बाद वह जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।

शिवपाल ने कहा-

आजम खान के साथ बहुत जुल्म हुए हैं। सरकार बनने पर जिन्होंने जुल्म किया है, उन पर कार्रवाई करेंगे। आजम खान पर हुए जुल्म का बदला लेंगे। वह बहुत तकलीफ में हैं। इतने बड़े लीडर को जमीन पर लिटाया जा रहा है। उन्हें न दवाई दी जा रही है और न कपड़े दिए जा रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

4. यूपी में महिलाओं को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए, विधानसभा चुनाव से पहले 20 हजार की पहली किस्त

यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटबैंक को साधने के लिए बड़ी योजना लागू कर सकती है। इसके तहत महिलाओं को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

10 हजार की तीन किस्तें देने की प्लानिंग: चुनाव से पहले 20 हजार रुपए की पहली किस्त दी जाएगी। चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने पर 10-10 हजार रुपए की 3 किस्तें दी जाएंगी। सरकार में योजना को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

बिहार में महिलाओं को दिए थे 10 हजार रुपए: पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भाजपा की नजर अब यूपी पर है। बिहार में जिस तरह चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए भेजे गए थे। उसी तर्ज पर यूपी में भी योजना शुरू की जाएगी।

पूरी खबर पढ़ें…

5. इमरान खान की मौत का दावा झूठा, PTI बोली- मिलने दो, नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की आशंका जताने वाला पाकिस्तानी पत्रकार दावे से पलट गया। अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने मंगलवार रात 11 बजे एक वीडियो जारी कर इमरान की मौत की आशंका जाहिर की थी।

वजाहत ने बुधवार दोपहर कहा कि इमरान की मौत की आशंका सेना के अफसरों की सूचनाओं के आधार पर किया गया एक आकलन था। इमरान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं।

पाकिस्तानी पत्रकार के दावे के बाद इमरान की बहनों ने भी सवाल उठाया कि उन्हें भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान से मिलने नहीं दिया गया, तो समर्थक सड़कों पर उतर जाएंगे।

पिछली बार मई 2024 में नजर आए थे इमरान: इमरान खान पिछली बार 16 मई 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि आम चुनाव से 5 दिन पहले मुझे अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया गया, जिससे मैं चुनाव से दूर रहूं। इमरान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी उदाहरण दिया था।

पूरी खबर पढ़ें…

6. कैश कांड में हाईकोर्ट जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप साबित: जांच समिति बोली- सबूतों से छेड़छाड़ हुई, नोटों की बोरी कहां से आई, नहीं बता पाए

संसद की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा के ऊपर लगे तीनों आरोपों को सही पाया। यह मामला 2025 में जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास के स्टोररूम से नकदी मिलने से जुड़ा है। जस्टिस वर्मा इस साल अप्रैल में हाईकोर्ट के जज पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

पैनल की रिपोर्ट लोकसभा और राज्यसभा में पेश की गई। इसके मुताबिक, स्टोररूम में 500 रुपए के नोटों की काफी मात्रा मिली थी। वर्मा नकदी के स्रोत, मालिकाना हक या वहां मौजूद होने की संतोषजनक वजह नहीं बता सके।

पूरी खबर पढ़ें…

7. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा, नोएल टाटा से मतभेद, ट्रस्ट में खींचतान बनी वजह

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा 18 अगस्त को होने वाली टाटा संस की एजीएम से ठीक पहले आया। हालांकि, वे फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे। चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल को लेकर टाटा ट्रस्ट्स के साथ सहमति नहीं बन पाई थी।

नए कारोबारों में भारी निवेश, उनके प्रदर्शन और टाटा संस के भविष्य को लेकर मतभेद इस फैसले की बड़ी वजह बने। एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर के बाद टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा कंज्यूमर के शेयर 3% तक नीचे हैं।

चंद्रशेखरन का 9 साल का सफर: रेवेन्यू ₹16.24 लाख करोड़ पहुंचा

चंद्रशेखरन के 2017 में कमान संभालने के बाद टाटा ग्रुप का दायरा काफी बढ़ा है। चंद्रशेखरन ने ग्रुप को एविएशन, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, बैटरी और डिजिटल बिजनेस जैसे नए क्षेत्रों में उतारा।

रेवेन्यू: वित्त वर्ष 2020 में ग्रुप का रेवेन्यू ₹7.89 लाख करोड़ था, जो वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर ₹16.24 लाख करोड़ हो गया।

मुनाफा: ग्रुप का मुनाफा ₹32,000 करोड़ से बढ़कर ₹1.71 लाख करोड़ हो गया।

मार्केट कैप: लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2020 के ₹9.31 लाख करोड़ से बढ़कर 2026 में ₹24.39 लाख करोड़ पहुंच गया।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. इंटरनेशनल: ट्रम्प ने माना- ईरान के डर से प्लेन बदलना पड़ा: हमला होता तो एयरफोर्स वन पर होता; ट्रक में छिपकर दूसरे विमान तक पहुंचे (पूरी खबर पढ़ें)

2. नेशनल: दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट का AC खराब हुआ: सांस लेने में दिक्कत हुई, प्रेग्नेंट महिला की तबीयत बिगड़ी; 150 यात्री 6 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे (पूरी खबर पढ़ें)

3. नेशनल: पीएम ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं आप?:खड़गे के जवाब पर लगे ठहाके, सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे थे नेता (पूरी खबर पढ़ें)

4. इंटरनेशनल: कोलंबिया भूकंप के 2 दिन बाद मलबे में मिला नवजात: 5 मंजिला इमारत गिरी थी, रेस्क्यू टीम को आवाज देकर बोला शख्स- यहां बच्चे के साथ हूं (पूरी खबर पढ़ें)

5. उत्तर प्रदेश: अतीक के बेटे की कार कैसे पलटी, सामने आया VIDEO: लोडिंग वाहन को ओवरटेक किया, फिर डिवाइडर से टकराकर 10 फीट उछली (पूरी खबर पढ़ें)

6. नेशनल: खुदरा महंगाई लगातार सातवें महीने बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी: जुलाई में 4.45% रही, दूसरे महीने RBI के 4% के अनुमान से ज्यादा (पूरी खबर पढ़ें)

7. उत्तराखंड: हरिद्वार- 4.80 करोड़ कांवड़ियों ने 7000 मीट्रिक टन कचरा छोड़ा: महिलाओं के चेंजिंग रूम में पेशाब भरी बोतलें मिलीं; 1000 सफाई कर्मचारी बाहर से बुलाए (पूरी खबर पढ़ें)

8. एंटरटेंमेंट: रोहित शर्मा होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करेंगे: गेम शो का फॉर्मेट, हर एपिसोड में 2 परिवार आएंगे; अक्टूबर में आ सकता है शो (पूरी खबर पढ़ें)

9. स्पोर्ट्स: बुमराह 21 महीने से लगातार नंबर-1 टेस्ट बॉलर: ICC रैंकिंग में जडेजा 1556 दिन से टॉप ऑलराउंडर; शुभमन गिल वनडे में टॉप बैटर (पूरी खबर पढ़ें)

10. नेशनल: कश्मीरी पंडित का 36 साल पुराना मर्डर केस में SIA की छापेमारी:1990 में आतंकियों ने पिता-पुत्र की हत्या की थी, शव पेड़ से लटके मिले थे (पूरी खबर पढ़ें)

11. स्पोर्ट्स: फुटबॉलर रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से शादी की: 10 साल से डेट कर रहे थे, पिछले साल सगाई की थी; दोनों के 4 बच्चे हैं (पूरी खबर पढ़ें)

12. एंटरटेमेंट: ‘मुझे वहां काम करने की याद नहीं आती’: भारत में बैन होने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम बोले- लोग VPN से गाने सुनते हैं (पूरी खबर पढ़ें)

13. उत्तर प्रदेश: राम मंदिर CEO के लिए दूसरे दिन भी इंटरव्यू जारी: 11 लोगों को बुलाया, सवाल पूछ रहे- शिखा रखते हैं, जनेऊ पहनते हैं (पूरी खबर पढ़ें)

14. मध्य प्रदेश: करोड़पति क्लर्क के ठिकाने पर EOW की रेड: 50 लाख की दुकान, 4Kg चांदी, 200Gm सोना और 3 गाड़ियां मिलीं; पत्नी के नाम ब्यूटी पार्लर (पूरी खबर पढ़ें)

15. मध्य प्रदेश: दूध की जगह वनस्पति से बना पनीर बैन: छत्तीसगढ़, गुजरात-महाराष्ट्र के बाद देश का चौथा राज्य बना; इंदौर में 450 किलो पनीर पकड़ाया (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

ट्रेन को बनाया मंदिर, 56 भोग चढ़ाया

मुंबई में एक भजन मंडली के 21 साल पूरे होने पर लोकल ट्रेन में जश्न मनाया गया। मंडली ने भायंदर-दादर के बीच सुबह 10:20 बजे चलने वाली लोकल में देवी की पूजा की, भजन गाए और 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया। यात्रियों को गुलाब के फूल भी बांटे गए। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था एयर इंडिया पायलट; हवा में 300 फीट नीचे गिरी फ्लाइट, दो दर्जन घायल हुए थे

2. जरूरत की खबर: गले में हमेशा कुछ फंसा-फंसा लगता है: हो सकती है हिडन एसिडिटी, लक्षण नहीं दिखते, पर इलाज जरूरी, बता रहे हैं डॉक्टर

3. रिलेशनशिप एडवाइज: डेटिंग एप पर हसबैंड ढूंढ रही हूं: लेकिन यहां फ्रॉड हैं, अपने बारे में झूठ बताते हैं, सही आदमी को कैसे पहचानूं

4. यूपी एक्सप्लेनर: आकाश आनंद के तेवर भाजपा के लिए फायदेमंद: UP सरकार पर आक्रामक दिखे, फिर क्यों उल्टा पड़ रहा दांव…?

5. भास्कर इंटरव्यू: बृजभूषण भावुक होकर बोले-रेपिस्ट कहा, अच्छा होता गोली मार देते: लालच देकर जिन बच्चों से केस कराया, उन्होंने ही पोल खोली

6. ग्राउंड रिपोर्ट अमरनाथ जैसी यात्रा: नागद्वारी में 7 पहाड़, 16 किमी चढ़ाई: पैर फिसलते ही खाई में गिरने का खौफ; पहली बार भास्कर के साथ कीजिए यात्रा

7. क्राइम फाइल्स: 17 हत्याएं कबूलीं…बिल्ली के रास्ता काटने पर कई मर्डर टाले: MP के सीरियल किलर सरमन; मंदिर के सिक्के चुराने से शुरुआत, फिर लूट-हत्याएं करता गया

8. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: डिलीट किए शॉपिंग ऐप से खाली हो रहे खाते: बिना OTP स्कैम का यह कौन-सा तरीका है? 4 उपायों से बचा जा सकता है…

9. भास्कर इंटरव्यू: क्या SC-ST वर्ग के आरक्षण पर असर पड़ेगा?: OBC आयोग की रिपोर्ट पर बोले मंत्री- कम आबादी वाली जातियों को भी राजनीति में आगे बढ़ाएंगे

10. भास्कर एक्सक्लूसिव: स्टूडेंट्स ने मार्कशीट-ब्लैंक चेक गिरवी-रखकर खरीदा था NEET का पेपर: रातभर ग्रुप में बैठकर रटे जवाब; दो भाइयों ने राजस्थान में 10-12 लाख में बेचा, पार्ट–2

11. भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘मैंने मांग पोंछ ली, अब वही आएंगे तो सिंदूर भरेंगे’: पति 1 साल से लापता; हाईकोर्ट ने सनोज मिसिंग केस की जांच CBI को सौंपी

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कुंभ राशि वालों को बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। कर्क राशि के प्रॉपर्टी बिजनेस में फायदा होगा। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.