सपा महिला नगर अध्यक्ष आरती यादव ने दिया इस्तीफा:बोलीं- संगठन में महत्व नहीं मिला, पद सिर्फ नाम मात्र है; पार्टी से जुड़ी रहूंगी


चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में समाजवादी पार्टी महिला सभा की नगर अध्यक्ष और वार्ड नंबर 21 सुभाष नगर की सभासद आरती यादव ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों में लगातार उपेक्षा को इस्तीफे का मुख्य कारण बताया। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह समाजवादी पार्टी नहीं छोड़ रही हैं और आगे भी पार्टी के लिए काम करती रहेंगी। आरती यादव ने कहा कि यदि संगठन में किसी पदाधिकारी की मौजूदगी और जिम्मेदारी को महत्व नहीं दिया जाता है तो पद केवल नाममात्र का रह जाता है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की सदस्य के रूप में साधारण कार्यकर्ता की भूमिका में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगी। 2027 चुनाव से पहले जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर आरती यादव ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए महिलाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों को संगठन में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। स्थानीय मुद्दों को लेकर सक्रिय रही हैं आरती यादव आरती यादव वार्ड नंबर 21 सुभाष नगर की वर्तमान सभासद हैं। स्थानीय स्तर पर वह सड़क, नाली, जल निकासी, अतिक्रमण और तालाब की भूमि के सीमांकन समेत कई जनहित के मुद्दे उठाती रही हैं। स्थानीय समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता के कारण वह क्षेत्र में चर्चा में रहती हैं। आरती यादव के इस्तीफे के बाद चंदौली में समाजवादी पार्टी के संगठन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इससे पहले महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के पार्टी छोड़ने के बाद आरती यादव का इस्तीफा पार्टी के लिए दूसरा महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर निगाहें टिकी हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *