![]()
गाजियाबाद के पांडवनगर में आज बुधवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें उठीं तो सूचना दमकल विभाग को दी। जहां फायर स्टेशन कोतवाली से दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर की टीम ने 50 मिनट में आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है। आग कैसे लगी है इसके कारणों की जांच की जा रही है। शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा कविनगर निवासी प्रशांत अग्रवाल की इंडस्ट्रियल एरिया पांडवनगर में प्राइड इंटर प्राइजेज के नाम से फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में झाडू के कवर व अन्य सामान बनाया जाता है। आज बुधवार सुबह 8 बजे फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके बाद कोतवाली फायर स्टेशन से एफएसओ 4 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने देखा की भवन के प्रथम फ्लोर के ऊपर टीन शेड स्थित भी अचानक आग लगने से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इसमें फायर के जवान चपेट में नहीं आए। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए पानी व केमिकल फोम का इस्तेमाल किया। इसमें तीन चार कर्मचारी बाहर आ गए थे। कर्मचारियों ने बताया कि अंदर कोई भी कर्मचारी नहीं है। जिसके बाद मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। पास की फैक्ट्री तक भी पहुंच सकती थी आग सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्ट्री मालिक से भी पूरी घटना की जानकारी ली गई है। गनीमत रही कि आग को समय रहते बुझा लिया, नहीं तो पास की फैकट्री तक भी पहुंच सकती थी। बारिश के मौसम में तापमान में कमी रही है, इसलिए आग तेजी से नहीं फैलती। फैक्ट्री में एक नीचे का आधे से अधिक हिस्सा जल गया। जिसमें मशीनें भी आग की चपेट में आई हैं। जो कच्चा माल था वह भी जल गया।
Source link
गाजियाबाद में फैक्ट्री में लगी आग, 50 मिनट में काबू:पांडवनगर में आग से फैक्ट्री का टिनशेड गिरा तो दमकम कर्मियों की जान बची