लखनऊ में अमिताभ श्रीवास्तव की घर वापसी:व्यापारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प


लखनऊ में मंगलवार को वेवियन रेस्टोरेंट, भूतनाथ लखनऊ में ट्रान्सगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित समारोह में वरिष्ठ व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव ने लखनऊ व्यापार मण्डल में घर वापसी की। इस अवसर पर उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
अमिताभ श्रीवास्तव के साथ दीपक चौहान, संतोष त्रिपाठी, कृष्णवीर सिंह, आशीष शर्मा, गौतम सिंह, सूरज यादव, अक्षय जायसवाल, अनुज सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, रजनीश टोडरिया, अभिषेक राय, धर्मेंद्र तिवारी, सिद्धार्थ जैन, शशि प्रताप सिसोदिया, राहुल शर्मा, मनोज सिंह, शुभम पांडे, सुधीर कुमार, अभिजीत सिंह, हेमेंद्र सिंह, विशाल चौहान, मनु शुक्ला, दीपक शुक्ला, विक्की दयालानी, निखिल विशनानी, अमन बक्शी, निखिल तोलानी, तरुण वाधवानी, दीपक अग्रवाल, गौरव बाजपेई, रोहित राठौर, शिवम पटेल, विशाल अग्निहोत्री एवं शिवमूरत सहित सैकड़ों व्यापारियों ने लखनऊ व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ व्यापार मण्डल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि अमिताभ श्रीवास्तव की घर वापसी से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। उन्होंने यू.पी.आई. लेन-देन पर किसी भी प्रकार का शुल्क लगाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर भी बोझ पड़ेगा तथा डिजिटल भुगतान व्यवस्था प्रभावित होगी।
यू.पी.आई. लेन-देन निःशुल्क रखना चाहिए। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि अमिताभ श्रीवास्तव की घर वापसी से संगठन और अधिक मजबूत हुआ है। व्यापारियों को अपनी मांगों के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। जियो टैगिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि लखनऊ व्यापार मण्डल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। वरिष्ठ महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि अमिताभ श्रीवास्तव के लखनऊ व्यापार मण्डल में पुनः शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। व्यापारियों ने जुलूस के रूप में पूरे बाजार का भ्रमण किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *