रेल मंत्री से मिले सांसद रमेश अवस्थी:कानपुर मंधना क्रासिंग जाम समस्या के समाधान की मांग, अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक को लेकर की चर्चा


कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान कानपुर से जुड़ी विभिन्न रेलवे परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और शहर की बढ़ती परिवहन जरूरतों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद ने लंबित और प्रस्तावित परियोजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया। मंधना रेलवे क्रॉसिंग का जाम बना प्रमुख मुद्दा
बैठक में मंधना रेलवे क्रॉसिंग पर रोज लगने वाले जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा नागरिकों को लंबे समय तक आवागमन की परेशानी झेलनी पड़ती है।
सांसद ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे और सड़क से जुड़े जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में तेजी लाने की मांग की। अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक की भी ली जानकारी
रमेश अवस्थी ने अनवरगंज से मंधना तक प्रस्तावित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की प्रगति को लेकर भी रेल मंत्री से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह परियोजना कानपुर में यातायात के दबाव को कम करने और लाखों लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
सांसद ने परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगे की प्रक्रिया और संभावित समयसीमा को लेकर भी रेल मंत्री के साथ चर्चा की। स्टेशनों के विकास और यात्री सुविधाओं पर भी चर्चा
बैठक में कानपुर में चल रही अन्य रेलवे परियोजनाओं, रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और भविष्य की परिवहन जरूरतों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
सांसद ने कानपुर को बेहतर और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के लिए रेल मंत्री का आभार जताया। सांसद बोले- लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करना जरूरी
रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों में से एक है। शहर की बढ़ती आबादी और जरूरतों के अनुरूप रेलवे सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। उन्होंने कहा कि लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने के लिए वह केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के लगातार संपर्क में हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठा रहे हैं। सांसद ने विश्वास जताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से कानपुर की महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को गति मिलेगी और आने वाले समय में शहरवासियों को बेहतर रेल एवं यातायात सुविधाएं मिलेंगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *