![]()
कानपुर में सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को सरसैया घाट से तिरंगा कांवड़ यात्रा सेवा समिति की ओर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने गंगा घाट से जल भरकर जाजमऊ स्थित प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा में शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं और राहगीरों का मन मोह लिया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत सरसैया घाट पर विधि-विधान से गंगाजल भरने के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालु तिरंगा लिए हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारों और बोलबम के उद्घोष के साथ आगे बढ़े। यात्रा में भारत माता की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं, जो स्वतंत्रता दिवस की भावना को समर्पित थीं। तिरंगे और धार्मिक झांकियों से सजी यात्रा ने शहर के वातावरण को भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। छोटे-छोटे बच्चों का अनोखा अंदाज दिखा कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के बीच छोटे-छोटे बच्चों का अनोखा अंदाज देखने को मिला।
यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कई बच्चे कंधों पर कांवड़ रखे शिवभक्ति में लीन दिखाई दिए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा में भाग लिया। लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया विभिन्न स्थानों पर लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। कांवड़ यात्रा जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की। मंदिर परिसर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। प्रशासन ने सुरक्षा के किए व्यापक इंतजाम कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। तिरंगा कांवड़ यात्रा सेवा समिति की ओर से कांवड़ियों के लिए पानी, शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान अध्यक्ष राजीव लांबा, उपाध्यक्ष विवेक निषाद, मोनू, केतन, हिमांशु वर्मा, आशु बाबा, अनुराग, कुनाल समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।
Source link
कांवड़ यात्रा में दिखा शिवभक्ति और देशभक्ति का अद्भुत संगम:सरसैया घाट से बोलबम के जयकारों के साथ निकली यात्रा,बच्चों का अंदाज रहा खास