अमेठी में कुएं में मिले नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव:रविवार रात से लापता थे दोनों, पुलिस ने जांच शुरू की


अमेठी में रविवार से लापता एक नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव उनके घर से करीब 2 किलोमीटर दूर एक कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक ही गांव के रहने वाले नाबालिग लड़के और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों फोन पर भी बातें करते थे। रविवार की रात दोनों अपने घरों से निकल गए थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देखें, 4 तस्वीरें… लगातार तलाश करने के बावजूद जब दोनों नहीं मिले, तो लड़की के परिजनों ने आज सुबह लड़के के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच, सुबह करीब साढ़े 10 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के बाहर एक कुएं में दो शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। उनकी पहचान लापता लड़के और लड़की के रूप में हुई।घटना की जानकारी मिलते ही दोनो मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कुछ घंटे बाद कुएं में शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि लड़के या लड़की के परिवार की तरफ से अभी तक कोई और शिकायत पत्र थाने में नहीं दिया गया है। दोनों शव फूल चुके थे, जिससे आशंका है कि दोनों रविवार को ही कुएं में कूदे होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *