![]()
कानपुर में दंगल के अखाड़े में उठा-पटक और दांव-पेंच की आजमाइश के बीच कुश्ती के पैतरे सोमवार को जागेश्वर धाम, नवाबगंज में देखने को मिले। 309 साल पुराने इस ऐतिहासिक अखाड़े में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। मिट्टी के अखाड़े में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए अलग-अलग दांव-पेंच आजमाए। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पहलवानों के दांव देखने के लिए कुश्ती के शौकीन और स्थानीय पहलवान भी बड़ी संख्या में अखाड़े में पहुंचे। मुकाबले के दौरान पहलवानों के हर दांव पर दर्शकों की नजरें टिकी रहीं। अखाड़े में उठा-पटक और पलटवार के बीच माहौल रोमांच से भर गया। जागेश्वर धाम का यह ऐतिहासिक अखाड़ा करीब 309 साल पुराना बताया जाता है। यहां कुश्ती की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। सोमवार को हुए मुकाबलों में पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया। तस्वीरों में देखिए कुश्ती का रोमांच
अखाड़े में पहलवानों की जोरदार भिड़ंत, दांव-पेंच, उठा-पटक और पलटवार के कई रोमांचक पल कैमरे में कैद हुए। देखिए कानपुर के जागेश्वर धाम में पहलवानों की कुश्ती की ऐसी 12 तस्वीरें, जो आपको भी रोमांचित कर देंगी…
Source link
कानपुर दंगल की 12 तस्वीरें देखिए:ऐसा दांव खेला कि सिर अखाड़े की मिट्टी में पैर आसमान की तरफ, विक्की ने पहलवान को हवा में उछालकर पटका