5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नेपाल ने संदीप लामिछाने को वनडे टीम का कप्तान बनाया है। वे रोहित पौडेल की जगह लेंगे।
26 साल के संदीप ACC मेंस प्रीमियर कप में टीम की कमान संभालेंगे। सोमवार को टीम का ऐलान हुआ।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने इस पोस्ट के जरिए टीम अनाउंस की…
लामिछाने 14 वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके
लामिछाने ने 77 वनडे में 154 विकेट लिए हैं। वे 14 वनडे में कप्तानी कर चुके हैं। इसके बाद 2022 में पौडेल ने कप्तानी संभाली थी।

8 साल की सजा, फिर बरी भी हुए
साल 2022 में संदीप पर एक नाबालिग से बलात्कार का आरोप लगा था, जिसके बाद काठमांडू जिला अदालत ने उन्हें 8 साल की सजा सुनाई थी।
हालांकि, मई 2024 में नेपाल की पाटन उच्च न्यायालय ने उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में दोबारा वापसी की।
पौडेल ने 12 में से 11 वनडे जिताए
पौडेल के कार्यकाल में नेपाल ने शानदार सफलता हासिल की। उनकी कप्तानी में नेपाल ने ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के 12 में से 11 वनडे जीते।

—————————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 6 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट:मेंस में हैरी ब्रूक, जस्टिन ग्रीव्स और तंजीद हसन; विमेंस में नैट सिवर-ब्रंट दावेदार

ICC ने जुलाई के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए 6 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। मेंस कैटेगरी में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन दावेदार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
