![]()
मथुरा में मंडी चौराहे पर सोमवार शाम केले का ठेला लगाने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक युवक उसे बहाने से ढकेल से बुलाकर अपने साथ ले गया। कुछ दूरी पर फुटपाथ के पास अंधेरे में उसके साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर हालत में उसे वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विकास नगर कॉलोनी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। वह अपने पिता बाबूलाल के साथ मंडी चौराहे पर केले की ढकेल लगाता था। सोमवार शाम करीब 6 बजे दीपक ढकेल पर मौजूद था। तभी ‘चना’ नाम का युवक उसे बुलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि कुछ दूरी पर फुटपाथ के पास पहुंचने के बाद उसने दीपक के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। दीपक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। काफी देर नहीं लौटा तो पिता तलाशने निकले दीपक काफी देर तक ढकेल पर वापस नहीं आया तो पिता बाबूलाल को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर दीपक फुटपाथ पर गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसकी नाक से खून निकल रहा था। बाबूलाल ने परिजनों को सूचना दी और दीपक को विपिन नर्सिंग होम ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे सिटी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मृतक के भाई सुनील ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि चना नामक युवक दीपक को ढकेल से बुलाकर ले गया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
मथुरा में केला विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या:बहाने से बुलाकर फुटपाथ पर ले गए, मारकर फेंका; आरोपी फरार