![]()
लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात बिजनौर के चांदपुर निवासी सिपाही आकाश यादव (26) ने रविवार को आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता अनिल यादव ने बेटे की मौत के लिए उसी थाने में तैनात एक महिला सिपाही पर आत्महत्या के लिए उकसाया है। उनका आरोप है कि महिला सिपाही ने आकाश को प्रेम जाल में फंसाकर उस पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी। पिता का यह भी आरोप है कि महिला सिपाही ने आकाश से रुपए भी लिए थे। अनिल यादव की तहरीर पर सोमवार को गोमतीनगर पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पिता बोले- बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता था पिता अनिल यादव ने एफआईआर में बताया कि आकाश के साथ महिला सिपाही भी गोमतीनगर थाने में तैनात थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। महिला सिपाही ने आकाश को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और बाद में उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। अनिल का आरोप है कि शादी से इनकार करने पर महिला सिपाही आकाश को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करती थी। वह उससे रुपए भी ले चुकी थी। महिला सिपाही के दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने यह कदम उठाया। नामजद एफआईआर के बजाय अज्ञात में रिपोर्ट लिखने का आरोप मृतक के पिता का आरोप है कि वह जब गोमतीनगर थाने पहुंचे तो आरोपी महिला सिपाही के इसी थाने में तैनात होने के कारण पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाया। परिवार ने इसका विरोध किया और आरोपी महिला सिपाही को नामजद करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने महिला सिपाही के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीडीआर की जांच कराई जाएगी।
Source link
गोमतीनगर थाने में तैनात महिला सिपाही पर मुकदमा:थाने की बैरक में पुलिसकर्मी ने किया था सुसाइड, पिता का आरोप- प्रताड़ना से परेशान था बेटा