Ayodhya News | Sanjay Nishad Statement on Krishna Janmabhoomi & 2027 Polls

पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती के मौके पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अयोध्या पहुंचे।

पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती के मौके पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभू

.

संजय निषाद ने कारसेवा का समर्थन करते हुए कहा कि यदुवंशियों को आगे आकर इस लड़ाई को लड़ना चाहिए और श्रीकृष्ण जन्मभूमि को खाली कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां मुगलों ने मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई हैं, उन स्थानों को भी खाली कराया जाना चाहिए।

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

अयोध्या का उदाहरण देकर कही मंदिर बनाने की बात

संजय निषाद ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि शरीयत में लिखा है कि जहां विवाद होता है, वहां नमाज नहीं पढ़ी जाती।

2027 चुनाव को लेकर बोले- पार्टी ज्वाइन करें, टिकट मिलेगा

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संजय निषाद ने कहा कि अयोध्या की कई विधानसभा सीटों पर निषाद पार्टी का वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि जिसे चुनाव लड़ना है, वह निषाद पार्टी की सदस्यता ले, पार्टी उसे टिकट देगी।

अयोध्या विधानसभा सीट पर गठबंधन में निषाद पार्टी को टिकट मिलने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया और इसे लेकर गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि चुनाव के समय स्थिति स्पष्ट होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *