- Hindi News
- National
- RSS BJP Coordination Meeting In Visakhapatnam | Bhagwat & Hosabale Attend
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

RSS चीफ मोहन भागवत ने 6 अगस्त को मुंबई में Gen-Z से संवाद किया था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP समेत उसकी 32 सहयोगी संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी अगले सप्ताह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में जुटेंगे।
यहां होने वाली सालाना समन्वय बैठक में Gen Z से जुड़े मुद्दों समेत कई मौजूदा विषयों पर चर्चा होगी।
विशाखापट्टनम के गुडिलोवा में तीन दिन की यह बैठक 19 अगस्त को शुरू होगी। RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
संगठन अपनी गतिविधियों की जानकारी देंगे
RSS के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील अंबेकर ने बयान में कहा कि बैठक में सभी 32 संगठन अपनी-अपनी गतिविधियों की जानकारी साझा करेंगे। वे अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव, सुझाव और टिप्पणियां भी रखेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ाने के साथ जनकल्याण और नीति से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
RSS के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, बैठक में जनसंख्या असंतुलन, नशामुक्ति और युवाओं में जागरूकता पैदा करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। पंच परिवर्तन लागू करने, विकास की भारतीय अवधारणा और इससे जुड़े दूसरे विषय भी बैठक के एजेंडे में होंगे।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में Gen Z से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी होंगे शामिल
बैठक में RSS से जुड़े सभी 32 संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। इनमें इन संगठनों के अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन सचिव भी मौजूद रहेंगे।
RSS ने बयान में कहा कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सहसरकार्यवाह और अखिल भारतीय कार्यविभाग प्रमुख बैठक में उपस्थित रहेंगे।
—————————–
ये खबर भी पढ़ें:
जेन-जी आंदोलन के बाद पार्टियां रणनीति बदल रहीं:2027 में 7 राज्यों में चुनाव, 22% वोटर जेन-जी; 5% इधर-उधर हुए तो सरकारें बदल सकती हैं
नई दिल्ली।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन जी ने करीब 36 दिन प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर था।
अगले साल 7 राज्यों- उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में जेन-जी यानी 18 से 29 साल के मतदाता अहम भूमिका निभा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
