हापुड़ में नहर में कूदा युवक:पुलिस ने सकुशल बाहर निकालकर परिजनों को सौंपा


हापुड़ में सोमवार दोपहर एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। युवक को नहर में डूबता देख कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात बाबूगढ़ थाना प्रभारी और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के छपकौली गांव से होकर गुजर रही नहर का है। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। युवक कुछ देर तक नहर के किनारे घूमता रहा। इसी दौरान उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगा। यह देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसे बचाने के लिए नहर में उतर गए। पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह घटना के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दे सका। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पहले पुलिस पिकेट में भी कर चुका था उत्पात बताया गया कि इससे पहले 17 जुलाई की रात करीब 11 बजे देहात थाना क्षेत्र में देवनंदनी फ्लाईओवर से पहले स्थित पुलिस पिकेट में लुखराड़ा गांव निवासी अमर उर्फ चंदू नामक युवक घुस गया था। आरोप है कि उसने पिकेट में रखे कागजात फाड़ दिए और गले व शीशों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में चौकी प्रभारी दोयमी सूरजपाल की तहरीर पर अमर उर्फ चंदू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *