हाथरस में जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल:फ्री-स्टाइल में निशांत, गोविंद समेत 7 पहलवान चुने; ग्रीको-रोमन में 4 का चयन


हाथरस में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में हुई। ट्रायल के दौरान पहलवानों के प्रदर्शन का भार वर्ग के अनुसार मूल्यांकन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए चुना गया। फ्री-स्टाइल वर्ग में 51 किग्रा भार वर्ग में निशांत, 60 किग्रा में गोविंद, 65 किग्रा में प्रशांत, 74 किग्रा में नैतिक, 80 किग्रा में विकास, 92 किग्रा में सागर और 110 किग्रा भार वर्ग में आदित्य धेनुआ का चयन किया गया। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया। अब ये खिलाड़ी मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हाथरस जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ग्रीको-रोमन स्टाइल वर्ग में 65 किग्रा भार वर्ग से आनंद, 71 किग्रा में रजत, 80 किग्रा में शक्ति और 92 किग्रा में मयंक का चयन हुआ। इसके अलावा उत्तर प्रदेश केसरी के लिए सागर और उत्तर प्रदेश कुमार के लिए अंशु का चयन किया गया है। 11 अगस्त को अलीगढ़ में मंडल स्तरीय ट्रायल जिला स्तर पर चयनित सभी पहलवान अब मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यह ट्रायल 11 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होगा। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर अपने प्रदर्शन के जरिए आगे की प्रतियोगिताओं के लिए जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *