![]()
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को एक एक बार रिजल्ट संबंधी विसंगतियों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों ने प्रशासनिक भवन को बंद करते हुए सभी कक्षाएं भी बंद करवा दी और गेट पर बैठकर जमकर नारेबाजी किया। छात्राओं ने इस दौरान बताया कि हमने जब रिजल्ट में जीरो नम्बर दिए जाने पर जानकारी चाहिए तो कहा गया कि आप लोगों ने OMR के सही से मार्किंग नहीं की। जबकि हम। हाईस्कूल से OMR शीट के आदि हैं। डेढ़ साल में नहीं दे पाए सही रिजल्ट छात्र नेता शिवम यादव ने बताया – काशी विद्यापीठ में हर बार रिजल्ट में विसंगति होती है। इस बार जो बीए फर्स्ट ईयर का रिजल्ट आया है। उसमें काफी विसंगतियां हैं। छात्रों को रिजल्ट में फेल कर दिया जाता है या उन्हें अपसेंट कर दिया जाता है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की जो एजेंसी है आज लगातार 5 साल से विश्वविद्यालय के बाहर अपना कार्यालय खोलकर काम कर रही है। जबकि उसे विश्वविद्यालय के अंदर होना चाहिए। बीए फर्स्ट सेंटर का रिजल्ट आज डेढ़ साल बाद आया है। डेढ़ साल में भी ये सही रिजल्ट नहीं निकाल पा रहे है। परीक्षा नियंत्रक के करीबी कर रहे दलाली शिवम यादव ने आरोप लगाते हुए बताया – पहले एजेंसी रिजल्ट सही करने के लिए दलाली करवाती थी। उसके दलाल घूमते थे लेकिन अब परीक्षा नियंत्रक के करीबी उनके कार्यालय से यह दलाली कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक कहती हैं कि छात्र परीक्षा में जो OMR शीट मिलती है उसमें गोला गलत भर देते हैं। एक आदमी या दस आदमी से गलती होगी। यहां 100 से अधिक छात्रों के रिजल्ट में विसंगति है। जवाबदेही तय करे विद्यापीठ प्रशासन शिवम ने कहा हमारी मांग यही है कि पांच साल से रिजल्ट खराब क्यों आ रहा है। इसकी जवाबदेही तय करे। साथ ही विश्वविद्यालय की एजेंसी विश्वविद्यालय के बाहर से काम क्यों कर रही है। इसके अलावा सबसे बड़ा मामला डिग्री का है। जिसमें छात्र अपना आधार और सारे डॉक्यूमेंट जमा करता है फॉर्म भरकर उसके बाद ये गलत डिग्री देते हैं और करेक्शन के नाम पर रुपया लेते हैं। इसकी जांच की जाए। हम 10th से बोर्ड्स दे रहे हैं बीए की छात्रा प्रियांशी मिश्रा ने बताया – हमे एग्जाम में एक सब्जेक्ट में जीरो दिया गया है। अगर हमारी गलती से हुआ है तो हमे गलती बताएं या उनकी गलती है तो वो बताएं। अपनी गलती एक्सेप्ट करें। कह रहे कि स्टूडेंट ने OMR गलत भरा हम 10th से बोर्ड दे रहे हैं। हमने गलती ठीक क्या सारे स्टूडेंट्स ने यह गलती की।
Source link
रिजल्ट में धांधली से छात्र आक्रोशित, प्रशासनिक कार्यालय पर धरना:विद्यापीठ के छात्र बोले – थर्ड सेमेस्टर में आया फर्स्ट का रिजल्ट, अब कह रहे OMR गलत भरा