सीएम आज गोरखपुर में निकालेंगे तिरंगा यात्रा:3 किलोमीटर पैदल चलेंगे, 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य


गोरखपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे। मुख्यमंत्री करीब 9:30 बजे यात्रा में शामिल होंगे और लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील करेंगे। नगर निगम परिसर से शुरू होगी तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा गोरखपुर नगर निगम परिसर से शुरू होगी। यात्रा की शुरुआत नगर निगम परिसर में स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री पैदल यात्रा में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शहर के लोग, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे से नजर आएगा। इन रास्तों से होकर गुजरेगी यात्रा नगर निगम परिसर से शुरू होने के बाद तिरंगा यात्रा टाउनहॉल पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक की तरफ आगे बढ़ेगी। करीब 3 किलोमीटर की यात्रा के बाद मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने पहुंचेंगे। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ तिरंगा यात्रा का समापन होगा। लोगों से घर पर तिरंगा फहराने की अपील तिरंगा यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम का संदेश देंगे। साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी से जोड़ना है। 9 अगस्त से शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अगस्त को लखनऊ से कर दी है। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम और तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। गोरखपुर में सोमवार को होने वाली तिरंगा यात्रा भी इसी अभियान का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न रखकर व्यापक जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है। पांच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लोगों को अभियान से जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *