शाहनवाज खान ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 में क्वालीफाई किया:प्रतापगढ़ के खिलाड़ी ने लॉन्ग जंप फाइनल में जगह बनाई, CM ने दी बधाई


प्रतापगढ़ के शाहनवाज खान ने अमेरिका में चल रही विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जंप के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने रविवार को क्वालीफाइंग मुकाबले में 7.73 मीटर की छलांग लगाई। इस प्रदर्शन के बाद प्रतापगढ़ में खुशी का माहौल है। 7.73 मीटर की छलांग लगाकर फाइनल में पहुंचे अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 प्रतियोगिता में शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप स्पर्धा में 7.73 मीटर की छलांग लगाई। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। अब फाइनल मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर जिलेवासियों की निगाहें टिकी हैं। लोहंगपुर सराय मधई के रहने वाले हैं शाहनवाज शाहनवाज खान प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के लोहंगपुर सराय मधई गांव के निवासी हैं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाने पर जिले के लोगों में उत्साह है। शाहनवाज के प्रदर्शन को जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सीएम योगी ने दी बधाई शाहनवाज के शानदार प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम करीब 7:13 बजे उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। फाइनल पर टिकी जिलेवासियों की नजर शाहनवाज के फाइनल में पहुंचने के बाद अब प्रतापगढ़ के लोगों को उनसे पदक की उम्मीद है। उनकी उपलब्धि यह भी दिखाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सही मंच मिलने की है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में शाहनवाज के प्रदर्शन से जिले की खेल प्रतिभाओं को भी नई प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *