गोला में रात से ही कांवड़ियों की लगी लंबी लाइन:400 मीटर तक भगवामय सड़क, हर-हर महादेव से गूंज रही छोटी काशी


लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में सावन के दूसरे सोमवार से पहले रविवार रात को बड़ी संख्या में कांवड़िये उमड़ पड़े। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध इस स्थान पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें रात से ही लगनी शुरू हो गईं। नानक चौकी से लेकर कॉरिडोर के मुख्य द्वार तक करीब 400 मीटर लंबी सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आईं। हर-हर बम-बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रशासन ने सोमवार को 2 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया था, जिसके अनुरूप नगर में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है।
सिनेमा रोड पर प्रत्येक बैरियर पर श्रद्धालुओं को रोक-रोककर आगे भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने खाली पड़े मैदान में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों की भरमार देखी गई, जो भीड़ की भयावहता को दर्शाती है। मंदिर में दर्शन के लिए चार अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं। इनमें दो पुरुषों के लिए, एक महिलाओं के लिए और एक विशेष लाइन डाक कांवड़ियों के लिए है। सभी श्रद्धालु रविवार रात से ही इन लाइनों में लग गए थे। शाम को होने वाली श्रृंगार पूजा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए, मंदिर के कपाट सोमवार सुबह 3 बजे से खुलने की संभावना है। प्रशासन ने जगह-जगह पर बैरिकेडिंग कर रखी है। श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह मार्ग संकेतक भी लगाए गए है। प्रशासन ने माइक लगा रखे है। एनाउंस के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर की पूरी व्यवस्था के बारे में बताया जा रहा है। आसपास के जिलों से भारी संख्या में हर साल सावन के सोमवार को श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ते है। गोला कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है। इस बार 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, और आवश्यकता पड़ने पर स्वयंसेवकों की भी मदद ली जाएगी। …………………… अतीक के बेटे क्या कभी जेल से बाहर आ पाएंगे:इंग्लिश स्कूल में पढ़े, फिर रंगदारी-फिरौती वसूलकर जेल गए माफिया अतीक जब जिंदा था, बेटे असद को अपना उत्तराधिकारी कहता था। प्रयागराज के लोग असद को ‘सांसदजी’ कहने लगे। वो पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। छोटे बेटे अबान को अतीक सबसे ज्यादा प्यार करता था। कुछ महीने पहले अबान ने सोशल मीडिया पर रील पोस्ट की थी। इसमें वो कह रहा था- ‘हम कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते।’ 6 अगस्त को अबान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *