![]()
यमुनानगर में हथनीकुंड मोड़ के पास तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके पर रुकने के बजाय बस लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव रायपुर निवासी करीब 36 वर्षीय मोहम्मद अफजल पुत्र मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है और व अविवाहित था। राहगीरों द्वारा घायल को को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस मामले में हरियाणा रोडवेज की बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल पुलिस को दिए बयान में रुपनगर कॉलोनी जगाधरी निवासी मोहम्मद सलमान ने बताया कि वह अराइयांवाला स्थित कलेसर हाउस रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह निजी काम से हथनीकुंड मोड़ के पास खड़ा था। इसी दौरान ताजेवाला की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बस तेज गति से आई। आरोप है कि चालक बस को गफलत और लापरवाही से चला रहा था। सलमान के अनुसार, उसने अपनी आंखों के सामने देखा कि बस ने सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को साइड मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति के सिर, आंख के पास और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उसकी आंख के पास और नाक से खून निकल रहा था। सलमान ने अन्य राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल प्रतापनगर पहुंचाया। शरीर पर आई चार गंभीर चोटें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रतापनगर अस्पताल में तैयार एमएलआर में घायल को चार चोटें दर्ज की गईं। यमुनानगर अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को चिकित्सकों ने ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। वहां मृतक की पहचान मोहम्मद अफजल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवाकर आगामी कार्रवाई शुरू की और आज पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं शिकायत के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
यमुनानगर ने रोडवेज बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत:हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार, हथनीकुंड मोड़ के पास हुआ हादसा