![]()
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शनिवार दोपहर शादी टूटने से नाराज एक युवक करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक उसी युवती से शादी कराने की मांग कर रहा था, जिससे उसकी शादी तय हुई थी। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। शादी टूटने से नाराज होकर टावर पर चढ़ा
आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार पुत्र शंकर की शादी सरायसादी क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। बाद में किसी कारण से दोनों की शादी टूट गई। इससे नाराज अजय शनिवार दोपहर मिश्रौली गांव पहुंचा और मोबाइल टावर पर चढ़ने लगा।
300 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर शादी की मांग
देखते ही देखते अजय करीब 300 फीट ऊंचे टावर पर पहुंच गया। उसने नीचे उतरने से इनकार कर दिया और लगातार उसी युवती से शादी कराने की मांग करता रहा। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। दो घंटे तक पुलिस ने समझाया
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजय पुलिस की बात मान गया और सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ
टावर से नीचे उतरने के बाद पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया और उससे पूछताछ की। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई थी। इसके चलते काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा रहे और घटना को लेकर चर्चा करते रहे।
Source link
शादी टूटने पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा:300 फीट की ऊंचाई पर जा बैठा, पुलिस ने दो घंटे बाद समझाकर नीचे उतारा