लखनऊ में हरियाली तीज का खास जश्न:सज-धजकर पहुंचीं महिलाएं, रैंप वॉक और डांस में जमकर मस्ती


लखनऊ में सावन के महीने में हरियाली तीज का उत्साह देखने को मिला। सेलेस्टियल मैनोर के बैंक्वेट हॉल में मनीषा की ओर से खास तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाएं सज-धजकर पहुंचीं और रैंप वॉक, गेम्स, म्यूजिक और डांस के बीच जमकर मस्ती की। कार्यक्रम में सावन और तीज की थीम पर खास सजावट की गई थी। पारंपरिक साड़ी, लहंगा और आकर्षक ज्वेलरी में सजी महिलाएं उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने सहेलियों के साथ फोटो खिंचवाईं और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक तीज उत्सव का खास आकर्षण रैंप वॉक रहा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप पर वॉक कर अपना आत्मविश्वास दिखाया। हर प्रतिभागी ने अपने अंदाज में प्रस्तुति दी। रैंप वॉक के दौरान हॉल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद गेम्स का दौर शुरू हुआ। महिलाओं ने अलग-अलग खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जीतने वाली प्रतिभागियों का उत्साह भी देखने लायक रहा। म्यूजिक बजा तो थिरकने लगीं महिलाएं म्यूजिक शुरू होते ही माहौल और खुशनुमा हो गया। महिलाओं ने ग्रुप में डांस किया और सहेलियों के साथ जमकर मस्ती की। रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी के बीच यह आयोजन महिलाओं के लिए साथ बैठने और खुलकर त्योहार मनाने का मौका बना।कार्यक्रम में फेस्टिव बाजार भी लगाया गया। यहां परिधान, ज्वेलरी और महिलाओं की पसंद से जुड़े सामान के स्टॉल लगाए गए।महिलाओं ने खरीदारी के साथ एक-दूसरे से पसंदीदा चीजों को लेकर चर्चा की। नवविवाहित हिमानी के लिए खास रहा पहला तीज वकील हिमानी चक्रवर्ती के लिए यह आयोजन खास रहा। हाल ही में शादी होने के बाद यह उनका पहला तीज कार्यक्रम था। उन्होंने रैंप वॉक और गेम्स में हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान मनीषा की ओर से उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अनीता, सुशीला, साफ्तीश फातिमा और पूर्णिमा समेत कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सजावट, खाना, म्यूजिक और गेम्स ने तीज उत्सव को यादगार बना दिया। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन हर साल होने चाहिए। इससे सभी को साथ मिलकर त्योहार मनाने और पुरानी यादों को ताजा करने का मौका मिलता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *