![]()
मिर्जापुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा ने समरसता संकल्प अभियान चलाया। इसके तहत शनिवार को सिटी दक्षिणी क्षेत्र में कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश का देवापुर पचवल, राजपुर, राजापुर, रानीबारी और शादी बनकट समेत पांच ग्राम पंचायतों में विधिवत पूजन और वंदन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया था। भाजपा सरकार उनकी इस विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह ने की। अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर हैं। इस अवसर पर पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र मौर्य, मंडल महामंत्री गिरीश दूबे, विकास सोनकर, विमलेश गौतम, मुकेश भारती, नंदलाल गौतम, सूरज दूबे, अभिषेक शर्मा और आशीष मौर्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link
काशी से लाई पवित्र मिट्टी कलश का पूजन:मिर्जापुर में संत रविदास जयंती पर समरसता अभियान