![]()
पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक ने बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम नदहा निवासी 34 वर्षीय अनिल यादव शहर की एक मोटरसाइकिल एजेंसी में काम करते थे। शुक्रवार रात लगभग 11:00 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के विनोर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया हादसे के बाद अनिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन अनिल को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गजरौला थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पीलीभीत में हादसे में युवक की मौत:ड्यूटी से लौट रहा था बाइक सवार, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर