![]()
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के ब्राह्मण सम्मेलन में दिए गए PDA वाले बयान पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पलटवार किया है। शुक्रवार को दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले यह स्पष्ट करें कि आखिर PDA बनाया किसके लिए है, क्योंकि वे हर मंच पर इसका अलग-अलग मतलब बता रहते हैं। प्रकाश पाल ने कहा कि अखिलेश यादव अब समाजवादी पार्टी का नाम लेने से भी बच रहे हैं और PDA के नाम पर लोगों के बीच जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सपा का ब्रांड बदनाम हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश लगातार PDA के अर्थ को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। कभी PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक बताते हैं, तो अब ब्राह्मण सम्मेलन में P का अर्थ ‘पीड़ित पंडित’ बता दिया। उन्होंने कहा, “सबसे पहले अखिलेश यादव यह साफ करें कि PDA आखिर किसके लिए बनाया गया है। अगर आज P का मतलब पंडित है तो पहले जिन पिछड़ों और दलितों की बात करते थे, उनका क्या हुआ?” ‘A का मतलब भी बता दें’ भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश पहले भी PDA के कई अर्थ बता चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैंने पहले PDA का मतलब ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ और ‘पावर ऑफ डिंपल-अखिलेश’ बताया था। अब तो लगता है कि इनके PDA का मतलब ‘पिछले दरवाजे से आना’ हो गया है।” प्रकाश पाल ने कहा कि अखिलेश यादव जहां जाते हैं, वहीं के हिसाब से PDA का अर्थ बदल देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इन पर तो कहावत फिट बैठती है, गंगा गए तो गंगादास, जमुना गए तो जमुनादास। ‘लोगों को गुमराह कर रहे’ उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण सम्मेलन में P का मतलब पंडित बताकर अखिलेश यादव लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रकाश पाल ने कहा, “अगर अब PD का मतलब पंडित है तो पिछड़े और दलित समाज को भी समझ लेना चाहिए कि उनके लिए PDA में अब जगह नहीं बची। उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव यह भी बता दें कि PDA में A का मतलब क्या है? अल्पसंख्यक है या फिर अखिलेश?”
Source link
BJP पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष का अखिलेश पर तंज:बोले- PDA का अर्थ बदलकर गुमराह कर रहें हैं, ब्राह्मण सम्मेलन में PD को पंड़ित से जोड़ा तो A मतलब भी बताएं ?