![]()
ललितपुर जीआरपी ने ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि शुक्रवार को वह उपनिरीक्षक राजेश सिंह के साथ प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बीना एंड की ओर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद मिले। जब उससे मोबाइल के खरीद संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई बिल या वैध कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल उसने ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से चोरी किए थे। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान अजय रायकवार पुत्र बसंता, निवासी ग्राम मंडी बमौरा, ढिमरौला पानी की टंकी के पास, जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) के रूप में बताई। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी एक शातिर मोबाइल चोर है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों से जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
Source link
ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार:ललितपुर में दो चोरी के फोन और नकदी बरामद, यात्रियों को बनाता है निशाना