गाजियाबाद के वैशाली में फ्लैट में लगी आग:गैस सिलेंडर फटते ही मची दहशत, दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया


गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र के ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह पौने 4 बजे फ्लैट में आग लग गई। आग की सूचना से यहां आसपास के फ्लैट में रह रहे लोग भी दहशत में आ गए। सूचना पर फायर स्टेशन वैशाली से दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां फ्लैट बंद था, दमकल की टीम ने आसपास के फ्लैट में रह रहे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। 3 गाड़ियों की मदद से करीब 35 मिनट में आग पर काबू पाया। आग लगने से गैस सिलेंडर भी फटा CFO राहुल पाल ने बताया कि संजय कुमार का फ्लैट बंद था। इस फ्लैट में 7 अगस्त की सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर आग लगी। प्लॉट नंबर-849 ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट सेक्टर-5 वैशाली में फ्लैट में आग लगते ही साहिबाबाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी पहुंची। मेरे द्वारा भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली गई। जहां आसपास के लोगों को सुरक्षित निकालते हुए आग बचाने का काम शुरू किया। बंद फ्लैट के लॉक तोड़े फायर सर्विस यूनिट ने फ्लैट के गेट के लॉक तोड़कर 2 सीढ़ियो से माध्यम से होज लाइन फैलाकर आग बुझानी शुरू की। जिससे आग आसपास के फ्लैट तक न पहुंच सके। इस दौरान अचानक सिलेंडर फटा तो फायर कर्मी भी दहशत में आ गए। गनीमत रही कि कोई जवान चपेट में नहीं आया। फ्लैट में आग की लपटें और धुआं बहुत अधिक था, फायर टीम ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया। इसमें किसी की कोई जनहानि नहीं हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *