![]()
मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र में चार युवकों ने मिलकर जाति विशेष पर टिप्पणी कर दी। जातिसूचक अपशब्द कहते हुए, अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए वीडियो बनाया। इतना ही नहीं इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। मेरठ पुलिस ने ऐसे 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। उन पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उन्होंने समाज विशेष को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। जिसमें चार युवक दो बाइकों पर बैठे नजर आ रहे हैं। इन युवकों द्वारा वीडियो में समाज विशेष के लिए अपशब्द कहे जा रहे हैं। गालियां दी जा रही हैं। इसके बाद पुलिस इन युवकों की तलाश में जुटी। सौरभ कुमार निवासी मोहकमपुर थाना टीपीनगर ने इसकी शिकायत टीपीनगर थाने में तहरीर देकर की थी। चारों आरोपियों को किया अरेस्ट
इसके बाद पुलिस जांच में जुटी। आरोपियों को वीडियो के आधार पर अरेस्ट किया है। इसमें चिरंजीव उर्फ चीकू पुत्र मनवीर 19 साल का है जो मोहकमपुर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी पवन कुमार पुत्र हरबीर सिंह भी 19 साल का है मोहकमपुर निवासी है। तीसरा आरोपी गोलू यादव पुत्र हरेंद्र यादव उम्र 25 साल जसवंत नगर मलियाना थाना निवासी है। जबकि चौथा आरोपी वंश शर्मा पुत्र हरिकिशन शर्मा उम्र 20 साल है जो शिवपुरम का रहने वाला है।
Source link
जातिसूचक शब्द कहकर बनाया वीडियो किया वायरल:मेरठ पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट